लाइव शो के दौरान न्यूज एंकर को हुआ दर्द, दिया बेटे को जन्म
सैली ने विक्टोरिया के पति को फोन कर सूचना दी लेकिन वो ट्रैफिक में फंसे थे इसलिए सैली खुद विक्टोरिया को अस्पताल ले कर गई।
नई दिल्ली। टीवी पर लाइव न्यूज पढ़ते समय एंकर को लेबर पेन शुरु हो गया। ऑफिस में मौजूद उनके साथी फौरन उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक BBC बिजनेस चैनल पर एंकर विक्टोरिया फ्रिट्ज को न्यूज पढ़ते समय लेबर पेन शुरु हो गया। विक्टोरिया की साथी सैली नुजेंट ने फ्रिट्ज को संभाला। न्यूज शो को तुरंत ऑफ एयर करवाया गया।

सैली ने विक्टोरिया के पति को फोन कर सूचना दी लेकिन वो ट्रैफिक में फंसे थे इसलिए सैली खुद विक्टोरिया को अस्पताल ले कर गई। आपको बता दें कि फ्रिट्ज की डिलिवरी की तारीख दिसंबर के पहले हफ्ते में थी। फ्रिट्ज के साथ सैली तब तक हॉस्पिटल में रहीं, जब तक उनके पति डेन वहां नहीं आ गए।
डेन काफी देर से हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल में विक्टोरिया ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल से वापस आने के बाद विक्टोरिया ने अपने न्यूज टीम को शुक्रिया कहा। फ्रिट्ज ने ट्वीट किया, "सैली, नर्सों और ब्रेकफास्ट शो की टीम को शुक्रिया जिन्होंने बेटे की डिलिवरी करवाने में मेरी मदद की।"












Click it and Unblock the Notifications