Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bashar al-Assad: राष्ट्रपति पद छिनते ही सीरियाई तानाशाह की पत्नी ने छोड़ा साथ, बशर अल-असद से मांगा तलाक

Bashar al-Assad News: जब तक सत्ता रही, पत्नी हमसफर बनी रही और जैसे ही सत्ता छिनी, सबसे पहले पत्नी ने साथ छोड़ दिया। जी हां, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के क्रूर शासन के पतन के कुछ हफ्ते बाद उनकी पत्नी ने तलाक के लिए रूस में अर्जी दायर की है और वह यूनाइटेड किंगडम जाने की योजना बना रही हैं।

द जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक, अपदस्थ राष्ट्रपति अस्मा अल असद यानि, बशर अल-असद की पत्नी ने मॉस्को में अपनी जिंदगी को लेकर असंतोष जताया है।

Bashar al-Assad

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति का होगा तलाक (Bashar al-Assad Divorce)

आपको बता दें, कि जैसे ही विद्रोहियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हमला किया था, ठीक वैसे ही तानाशाह राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर फरार हो गये थे और उन्होंने रूस में शरण ले ली। असद के लंबे समय से सहयोगी रहे रूस ने उन्हें और उनके परिवार को "मानवीय आधार" पर शरण दी है। तुर्की और अरब मीडिया ने बताया है, कि अस्मा अब लंदन जाने की कोशिश कर रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियाई नेता की पत्नी ने मॉस्को छोड़ने की विशेष अनुमति के लिए रूसी अदालत में आवेदन किया है। कथित तौर पर रूसी अधिकारियों की तरफ से उनके आवेदन की जांच की जा रही है। यह ध्यान देने की बात है, कि अस्मा के पास ब्रिटेन और सीरिया की दोहरी नागरिकता है। उनके माता-पिता सीरियाई-ब्रिटिश नागरिक थे और वो लंदन में पैदा हुईं थी और वहीं वह पली-बढ़ी।

रूस में गंभीर प्रतिबंधों में है असद का परिवार (Asma al-assad Divorce)

अस्मा 2000 में सीरिया चली गईं और उसी साल असद से शादी कर ली। उस समय उनकी उम्र 25 साल थी। हालांकि रूसी अधिकारियों ने असद के शरण के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, लेकिन सीरियाई नेता अभी भी गंभीर प्रतिबंधों के तहत रह रहे हैं। द जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक उन्हें मॉस्को छोड़ने या किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं है।

इस बीच, रूसी अधिकारियों ने उनकी संपत्ति और पैसे भी जब्त कर लिए हैं। जबकि, जब वो सीरिया से मॉस्को भागे थे, तो अपने साथ 270 किलो सोना, 2 बिलियन डॉलर लेकर भागे थे। इसके अलावा, रूसी राजधानी में उनका 18 अपार्टमेंट वाला एक बिल्डिंग भी है। दिलचस्प बात यह है, कि रूस ने फिलहाल बशर अल-असद के भाई, माहेर अल-असद के शरण के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, उनके शरण अनुरोध पर अभी भी "समीक्षा" चल रही है। असद का दशकों पुराना शासन दिसंबर की शुरुआत में हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व में विद्रोही बलों के हमले के दौरान खत्म हो गया था।

हालांकि, हयात तहरीर अल-शाम (HTS) को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन करार दिया था, लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिका ने HTS के नेता अबू मोहम्मद अल-जुलानी के सिर पर रखे गये 10 मिलियन डॉलर के इनाम को हटा लिया था। अमेरिका ने स्वीकार किया था, कि इस संगठन के साथ उसकी बात चल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+