Syria: असद की सरकार गिराने का इनाम? सीरिया का विद्रोही नेता अब US के लिए नहीं रहा आतंकी, $10m का इनाम हटाया
Abu Mohammed al-Julani: सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को उखाड़ फेंकने वाला विद्रोही नेता अबु मोहम्मद अल जोलानी क्या अब अमेरिका के लिए आतंकवादी नहीं रहा है?
अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने घोषणा की है, कि राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल करने वाले विद्रोह के बाद सीरिया के नए नेता अहमद अल-शरा की गिरफ्तारी के लिए अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का जो इनाम रखा था, उसे अब हटा लिया गया है।

अमेरिका के ईस्टर्न अफेयर्स मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री बारबरा लीफ ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है, जब वह और अन्य अमेरिकी अधिकारी सीरिया की राजधानी दमिश्क में नए सीरियाई प्रशासन के साथ बातचीत करने के लिए गए थे।
सीरिया के नये प्रशासन के साथ अमेरिका की बातचीत
इस महीने की शुरुआत में हयात तहरीर अल-शाम (HTS) समूह के नेतृत्व में एक तेज हमले में अल-असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद से यह अमेरिकी राजनयिकों की सीरिया की पहली यात्रा थी।
हालांकि, अमेरिका ने 2018 में HTS को एक "आतंकवादी" संगठन घोषित किया था। अल-शरा, जिसे अबू मोहम्मद अल-जुलानी के नाम से भी जाना जाता है, वो इस समूह का नेता है और एक समय में अल-कायदा के साथ जुड़ा हुआ था।
लीफ ने कहा, कि अमेरिका ने शुक्रवार की चर्चाओं के दौरान "सकारात्मक संदेश" हासिल करने के बाद अल-शरा के ऊपर लगाए गये 10 मिलियन डॉलर के इनाम को हटाने का फैसला किया है। जिसमें यह वादा लिया गया है, कि ये संगठन अमेरिका के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करेगा। लीफ ने संवाददाताओं से कहा, "हमारी चर्चा के आधार पर, मैंने उनसे कहा, कि हम 'न्याय के लिए पुरस्कार की पेशकश' का पालन नहीं करेंगे, जो कुछ वर्षों से प्रभावी है।"
अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कि "हम सीरियाई नेतृत्व वाली और सीरियाई स्वामित्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया का पूर्ण समर्थन करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप एक समावेशी और प्रतिनिधि सरकार बनेगी, जो महिलाओं सहित सभी सीरियाई लोगों और सीरिया के विविध जातीय और धार्मिक समुदायों के अधिकारों का सम्मान करती है।"
अमेरिका ने जोड़े सीरिया की नई सरकार से संबंध
अमेरिकी अधिकारी लीफ की सीरिया यात्रा, सीरिया के लिए पूर्व विशेष दूत डैनियल रुबिनस्टीन और बंधक मामलों के लिए अमेरिकी सरकार के मुख्य दूत रोजर कार्स्टेंस के साथ - ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिमी देश इस बात पर विचार कर रहे हैं कि HTS को आतंकवादी लिस्ट से हटाया जाए या नहीं।
हालांकि, आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में आते ही कई प्रतिबंध शामिल होते हैं, फिर भी यह अमेरिकी अधिकारियों को समूह के सदस्यों या नेताओं से बात करने से नहीं रोकता है।
शुक्रवार दोपहर को वाशिंगटन से रिपोर्टिंग करते हुए, अल जजीरा के रोसीलैंड जॉर्डन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि अमेरिकी सरकार का विचार है कि अल-शरा की गिरफ्तारी के लिए इनाम को हटाने से उसे "अमेरिका और अन्य क्षेत्रीय साझेदार जो देखना चाहते हैं, उसे बेहतर ढंग से बढ़ावा देने की अनुमति मिलेगी, जो कि एक प्रोडक्टिव, सुरक्षित और संरक्षित सीरिया है"।
जॉर्डन ने कहा, कि यह कदम "वास्तव में कोई लेन-देन नहीं है" - लेकिन वाशिंगटन यह पता लगाना चाहता है, कि देश के गृहयुद्ध के दौरान सीरिया में लापता हुए कई अमेरिकियों के साथ क्या हुआ।
इसमें पत्रकार ऑस्टिन टाइस भी शामिल हैं, जो 2012 में दमिश्क के पास से गायब हो गए थे।
और HTS ने कहा है, कि वह ऑस्टिन टाइस का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, ताकि उसे संयुक्त राज्य अमेरिका में उसके परिवार के पास वापस भेजा जा सके।"
इस बीच, गुरुवार को अमेरिका ने माना है, कि सीरिया में उसके करीब 2000 सैनिक हैं, जो पिछले अनुमान से दोगुने से भी ज्यादा हैं। अमेरिका ने 2014 में ISIL (ISIS) को हराने के मकसद से देश में सैनिकों को भेजना शुरू किया था, लेकिन 2017 में ISIS की हार के बाद भी सीरिया में अमेरिकी सैनिक अभी भी मौजूद हैं। शुक्रवार को अमेरिकी सेना ने कहा, कि उसने सीरिया के पूर्वी प्रांत डेयर एज़-ज़ोर में हवाई हमला किया जिसमें ISIL नेता अबू यूसुफ़, जिसे महमूद के नाम से भी जाना जाता है, वो मारा गया है।
अमेरिकी सेना की मध्य पूर्व स्थित सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा, कि यह हमला उस क्षेत्र में हुआ, जिस पर पहले सीरियाई सरकार और रूसी सेना का नियंत्रण था।












Click it and Unblock the Notifications