सीरिया में राष्ट्रपति असद ने करवाया सदी का सबसे बड़ा नरसंहार? सामूहिक कब्र में 100,000 बॉडी मिलने का दावा
Syria News: सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का तख्तापलट हो चुका है और वो जान बचाकर रूस भाग चुके हैं, जबकि अब उनके शासन के दौरान किए गये क्रूरता का खुलासा हो रहा है। दावा किया गया है, कि सीरिया में एक सामूहिक कब्र मिला है, जहां कम से कम एक लाख लोगों को मारकर दफनाया गया है।
अमेरिका स्थित सीरियाई वकालत संगठन के प्रमुख ने सोमवार को कहा है, कि दमिश्क के बाहर एक सामूहिक कब्र में अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की पूर्व सरकार की क्रूरता में मारे गए कम से कम 100,000 लोगों के शव मिले हैं।

दमिश्क से एक टेलीफोन इंटरव्यू में समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए मौआज मुस्तफा ने कहा, कि सीरियाई राजधानी से 40 किमी उत्तर में अल कुतैफ़ाह में स्थित यह कब्र, उन पांच सामूहिक कब्रों में से एक है, जिनकी उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में पहचान की है।
सीरियाई आपातकालीन कार्य बल के प्रमुख मुस्तफा ने कहा, कि "एक लाख शवों की संख्या सबसे कम अनुमान है"।
उन्होंने कहा, कि "यह बहुत, बहुत ही कम अनुमान है।"
मुस्तफा ने कहा, कि उन्हें यकीन है कि ये पांचों जगह सामूहिक कब्रें हैं, और सीरियाई लोगों के साथ-साथ पीड़ितों में अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिक और अन्य विदेशी भी शामिल हैं। हालांकि, रॉयटर्स मुस्तफा के आरोपों की पुष्टि करने में असमर्थ था। अनुमान है कि 2011 से अब तक सैकड़ों हजार सीरियाई मारे गए हैं, जब असद ने अपने शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई की और फिर सीरिया में गृहयुद्ध शुरू हो गया।
असद के क्रूर शासन का खुलासा!
राष्ट्रपति असद और उनके पिता हाफ़िज़, जो उनसे पहले सीरिया के राष्ट्रपति थे और जिनकी मृत्यु 2000 में हुई, उनपर भी सीरियाई लोगों, अधिकार समूहों और अन्य सरकारों द्वारा व्यापक न्यायेतर हत्याओं का आरोप लगाया गया है, जिसमें देश की कुख्यात जेल प्रणाली के भीतर सामूहिक हत्याएं भी शामिल हैं।
हालांकि असद ने बार-बार इस बात से इनकार किया, कि उनकी सरकार ने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है और उन्होंने अपने आलोचकों को चरमपंथी बताया।
सीरिया के संयुक्त राष्ट्र राजदूत कौसे अलदाहक ने फिलहाल टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। उन्होंने जनवरी में पदभार संभाला था, जब असद सत्ता में थे - लेकिन पिछले हफ्ते पत्रकारों से कहा, कि वे नए अधिकारियों से निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं और "सीरियाई लोगों की रक्षा और उनके लिए काम करना जारी रखेंगे।"
मुस्तफा सीरिया तब पहुंचे जब असद रूस भाग गए और विद्रोहियों के एक तेज हमले के कारण उनकी सरकार गिर गई, जिससे उनके परिवार का 50 साल से भी ज्यादा पुराना क्रूर शासन खत्म हो गया।
उन्होंने अल कुतैफ़ा में कथित सामूहिक कब्र पर एक रिपोर्ट के लिए ब्रिटेन के चैनल 4 न्यूज़ द्वारा साक्षात्कार लिए जाने के बाद रॉयटर्स से बात की।
उन्होंने कहा, कि सीरियाई वायु सेना की खुफिया शाखा "सैन्य अस्पतालों से शवों को ले जाने के प्रभारी थी, जहां उन्हें यातना देकर मारे जाने के बाद शवों को इकट्ठा किया जाता था, और फिर विभिन्न खुफिया शाखाओं में भेजा जाता था, और फिर उन्हें सामूहिक कब्र वाले स्थान पर भेजा जाता था।"
उन्होंने कहा कि दमिश्क नगरपालिका अंतिम संस्कार कार्यालय द्वारा भी शवों को साइट पर ले जाया गया, जिसके कर्मियों ने उन्हें रेफ्रिजरेटेड ट्रैक्टर-ट्रेलरों से उतारने में मदद की।
मुस्तफा ने कहा, "हम उन लोगों से बात करने में सक्षम थे जो इन सामूहिक कब्रों पर काम करते थे, जो खुद सीरिया से भागकर आए थे या जिन्हें हमने भागने में मदद की थी।" उनके समूह ने कब्र खोदने के लिए मजबूर बुलडोजर ड्राइवरों से बात की है और उन्होंने कहा, कि "कई बार आदेश पर, शवों को नीचे दबाकर उन्हें मिट्टी से ढक दिया जाता था।"
मुस्तफा ने चिंता जताई है, की कि कब्र स्थल असुरक्षित हैं और कहा कि जांच के लिए सबूतों की सुरक्षा के लिए उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications