वैलेंटाइन डे पर मिशेल के लिए बराक ओबामा का इमोशनल मैसेज

ट्विटर पर पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पत्‍नी मिशेल को और मिशेल ने बराक को किया वैलेंटाइन डे विश। हॉलीडे फोटो के साथ एक-दूसरे को विश किया ओबामा कपल ने जो 28 वर्षों से साथ हैं।

वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल की लवस्‍टोरी आज कई यंगस्‍टर्स के लिए प्रेरणा का स्‍त्रोत है। इससे अलग यंगस्‍टर्स रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए दोनों का उदाहरण भी देते हैं। ऐसे में जब वैलेंटाइन डे आया और बराक और मिशेल ने एक दूसरे को विश किया तो एक बार फिर से कई लोगों का दिल जीत लिया।

वैलेंटाइन-डे-पर-मिशेल-के-लिए-बराक-ओबामा-का-इमोशनल-मैसेज

व्‍हाइट हाउस से जाने के बाद पहला मैसेज

बराक ओबामा ने व्‍हाइट हाउस छोड़ने के बाद ट्विटर पर पहला मैसेज लिखा और यह मैसेज पत्‍नी और उनकी बेस्‍ट फ्रेंड मिशेल के लिए था। बराक ने अपनी और मिशेल की एक फोटो को ट्विटर पर शेयर की। ओबामा ने ट्विटर पर लिखा, 'यूं तो तुम्‍हारे साथ 28 वर्ष हो चुके हैं लेकिन फिर भी हर दिन नया दिन लगता है।' मिशेल ने भी तुरंत ही इसका जवाब दिया और लिखा, 'हैप्‍पी वैलेंटाइन डे मेरे सबसे प्‍यारे आईलैंड मेट और मेरी जिंदगी के प्‍यार।' इसके साथ ही मिशेल ने दोनों की हॉलीडे फोटो भी ट्वीट की। दोनों के मैसेज पर कई तरह से प्रतिक्रियाएं भी दी और दोनों से अपील की कि वे फिर से व्‍हाइट हाउस वापस आ जाएं। एक व्‍यक्ति ने लिखा, 'प्‍लीज वापस आ जाइए अब व्‍हाइट हाउस गिरता जा रहा है।'

80 के दशक में हुई थी पहली मुलाकात

बतौर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने जब अपनी फेयरवेल स्‍पीच दी थी तो उसमें मिशेल का जिक्र था जिसने कई लोगों को इमोशनल कर दिया था। ओबामा ने कहा था, 'मिशेल पिछले 25 वर्षों से तुम न सिर्फ मेरी पत्‍नी और मेरे बच्‍चों की मां हो बल्कि तुम मेरी बेस्‍ट फ्रेंड भी हो।' ओबामा जब ये बातें कह रहे थे तो उनकी आंखों की नमी साफ देखी जा सकती थी। ओबामा ने कहा मिशेल ने एक ऐसे रोल को निभाया जिसके लिए उन्‍होंने कभी इच्‍छा नहीं की थी और इस रोल को पूरे सम्‍मान के साथ निभाया और अपना एक अलग मुकाम बनाया। ओबामा ने कहा कि मिशेल ने व्‍हाइट हाउस को एक ऐसी जगह में तब्‍दील कर दिया जो सबके लिए था। बराक और मिशेल दोनों शिकागो के रहने वाले हैं और दोनों की मुलाकात 80 के दशक के अंत में हुई थी जहां पर दोनों एक लोकल लॉ फर्म सिड्ले एंड ऑस्टिन में काम करते थे। 25 वर्ष की उम्र में मिशेल को उस समय बराक ओबामा के मेंटर के तौर पर नियुक्‍त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+