बराक ओबामा की बेटी साशा की वायरल फोटो पर क्यों मच गया बवाल?

वाशिंगटन। अमेरिका का राष्ट्रपति होना न सिर्फ दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स बनाता है बल्कि इसके साथ ही आपकी जिंदगी की प्राइवेसी भी खत्म हो जाती है। एक बार आप राष्ट्रपति बन गए तो फिर पूरी जिंदगी आप स्पॉटलाइट में ही रहते हैं। भले ही आप पद से हट ही क्यों न जाएं। राष्ट्रपति तक तो ठीक है लेकिन कई बार इसका असर उनके परिवार खासतौर पर उनके बच्चों पर पड़ता है। ऐसा ही हुआ है पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी साशा ओबामा (Sasha Obama) के साथ। साशा की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

इंटरनेट पर वायरल हो गई फोटो

इंटरनेट पर वायरल हो गई फोटो

खास बात है कि साशा और मालिया अपने पिता के 8 साल के कार्यकाल में जब तक व्हाइट हाउस में रहीं वे हमेशा स्पॉट लाइट से बाहर रहीं। उनके बारे में सिर्फ उतनी ही जानकारी बाहर आती थी जितना परिवार की तरफ से बताया जाता था। लेकिन जबसे दोनों ने व्हाइट हाउस छोड़ा है तब से दोनों बहनों की निजी जिंदगी लोगों के सामने आने लगी है। हालांकि दोनों बहनों का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं लेकिन बीच-बीचकर दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

इस बार साशा एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की क्रॉप टॉप और नीचे बिकनी ड्रेस पहने नजर आ रही है। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह किसी हाउस पार्टी की है। इस तस्वीर को साशा ओबामा की तस्वीर बताया गया। फिर क्या था देखते ही देखते यह तेजी से सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो गई। वायरल तस्वीर में लड़की ने अपनी पसलियों के ऊपर बड़ा सा टैटू बनवा रखा है और गले ही वैसा ही बिल्कुल वैसा ही नेकलेस पहन रखा है जो साशा ने अपने एक टिक-टॉक वीडियो में पहन रखा था।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे यूजर

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे यूजर

साशा ओबामा के सोशल मीडिया पर चर्चा में आने की शुरुआत इस रविवार 14 दिसम्बर को हुई थी जब MEFeater मैगजीन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिस पर कैप्शन दिया- 'साशा ओबामा इज गिविंग हनी!' मैगजीन के पेज पर तस्वीर के आते ही इसे हाथों हाथ लिया गया और 19 साल की साशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी।

हजारों लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर में इस बात पर दो फाड़ हो गया कि ये तस्वीर साशा की है य नहीं है। जहां एक तरफ तमाम सारे लोग ये कह रहे थे कि ये तस्वीर साशा की है। इसके लिए कई सारे लोगों ने ये दावा किया कि तस्वीर में पहना हुआ नेकलेस वही है जो साशा ने अपने टिकटॉक वीडियो में पहना था। वहीं बहुत सारे यूजर ये कह रहे थे कि ये तस्वीर साशा की नहीं है। वहीं जहां ढेर सारे यूजर साशा की तारीफ कर रहे थे दूसरी तरफ बहुत सारे लोग तस्वीर को लेकर साशा को निशाना बना रहे थे।

साशा के बचाव में उतरी सेलेब्रिटीज

साशा के बचाव में उतरी सेलेब्रिटीज

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर साशा की तस्वीर वायरल हो रही है वहीं बहुत सारी हस्तियों ने साशा का बचाव किया है। पूर्व राष्ट्रपति हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सिया ने लिखा "ओह मैने क्या मिस कर दिया? वास्तव में मुझे मत बताओ। साशा ओबामा एक नागरिक है जो अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने का अधिकार रखती हैं। कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें।"

वहीं इस बार राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने लिखा "अपने गंदे मुंह से साशा ओबामा नाम मत लो।"

जमीला जमील ने लिखा "साशा ओबामा के बारे में अब बस करो। वह युवा है, आजाद है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+