मलाला के कार्यों को बराक ओबामा ने किया सलाम

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ह्वाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया है, "अमेरिका, लड़कियों की शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के उनके अधिकार को बढ़ावा देने के प्रति मलाला के साहस और दृढ़निश्चय का जश्न मनाने में पाकिस्तानी जनता एवं पूरी दुनिया के साथ है।"
पाकिस्तान की 16 वर्षीया छात्रा मलाला को 2013 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिकार की वकालत करने वाली मलाला को पाकिस्तान में तालिबानी कट्टरपंथियों ने गोली मार दी थी।
मलाला ने पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में शिक्षा के क्षेत्र में, तथा सीरियाई शरणार्थियों की सहायता के लिए ओबामा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "बराक एवं मिशेल ओबामा से मिलना उनके लिए गौरव की बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications