भारत दौरे पर ताज का दीदार न कर पाने से निराश थे बराक ओबामा
नयी दिल्ली। पिछले साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए बराक ओबामा बतौर मुख्य अतिथी भारत आए थे। भारत की ओर से उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी, लेकिन आपको बता दें कि ओबामा अपने इस भारत दौरे पर एक बार से नाखुश थे। एक बात ऐसी थी जिसने ओबामा को निराश किया। कमाई के मामले में राष्ट्रपति ओबामा नंबर 4 तो नंबर 1 कौन?

दरअसल ओबामा ताज महल का दीदार करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिसकी वजह से वो निराश थे। ये जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से जारी की गई है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक पिछले साल अपनी भारत यात्रा के दौरान ताज महल का दीदार करने का मौका नहीं, जिसे लेकर ओबामा काफी निराश थे।
इस बात से नाखुश थे बराक ओबामा
तय कार्यक्रम के मुताबिक ओबामा और मिशेल ओबामा भारत दौरे पर ताजमहल का दीदार करने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला के निधन की वजह से उन्हें भारत यात्रा बीच में छोड़कर साऊदी अरब जाना पड़ा था, जिसकी वजह से वो आगरा नहीं जा सके। व्हाइट हाउस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को ओबामा का राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में अपने कार्यकाल में उनकी ताज महल देखने की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications