अपने ऑफिस में बराक ओबामा ने मनाई दिवाली, तस्वीर हुई वायरल

बराक ओबामा 2009 में व्हाइट हाउस में निजी तौर पर दिवाली मनाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने इस बार अपने ओवल कार्यालय में दीया जलाया।

वाशिंगटन। जहां एक ओर पूरे भारत ने दिवाली का जश्न मनाया, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी पीछे नहीं रहे। ओबामा ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पहली बार दीया जलाकर दिवाली मनाई। साथ ही उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि उनके बाद भी यह परंपरा चलती रहे।

obama

बराक ओबामा 2009 में व्हाइट हाउस में निजी तौर पर दिवाली मनाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने इस बार अपने ओवल कार्यालय में कुछ भारतीय-अमेरिकियों के साथ दीया जलाया। ओबामा ने इसके बारे में फेसबुक पर भी एक पोस्ट की।

ओबामा ने यह भी कहा कि 2009 में उन्हें व्हाउट हाउसस में दिवाली के जश्न की मेजबानी करने का गौरव मिला था। उन्होंने कहा- मैं और मिशेल वह पल कभी नहीं भूल सकते जब भारत के लोगों ने दिल खोलकर हमारा स्वागत किया और दिवाली पर मुंबई में हमारे साथ डांस भी किया।

यह फेसबुक पोस्ट व्हाइट हाउस के पेज पर शेयर किया गया है। पोस्ट में एक तस्वीर भी डाली गई है, जिसमें बराक ओबामा दीये को आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ काम करने वाले भारतीय-अमेरिका आस-पास खड़े हैं।

पेज पर उन्होंने कहा है- इस साल मुझे ओवल कार्यालय में पहली बार दीया जलाने का मौका मिला है। यह दीया इस बात का प्रतीक है कि प्रकाश हमेशा ही अंधेरे पर जीत हासिल कर लेता है। मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी।

फिलहाल ओबामा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस पर सोमवार दोपहर 1.30 बजे तक इसे करीब 36,000 लोग लाइक कर चुके हैं और इस पोस्ट पर 1,000 से भी अधिक कमेंट आ चुके हैं।

ओबामा ने अपने और अपने पूरे परिवार की तरफ से दिवाली के पर्व की हर भारतीय को बधाई दी। राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन भारतीय-अमेरिकी समुदाय में खासी लोकप्रिय हैं, उन्होंने भी हिन्दुओं, सिखों, बौद्धों और जैन लोगों को दीवाली की मुबारकबाद दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+