Barack Obama: नहीं होने जा रहा है बराक ओबामा और मिशेल ओबाम का तलाक, ये रहा सबसे बड़ा सबूत!
Barack Obama Michelle Obama: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के निजी जीवन को लेकर कई तरह के सवाल उठे हैं। कहा जा रहा है कि बराक ओबामा और मिशेल ओबामा तलाक ले सकते हैं। ये सारी अफवाह तब उठी जब ये खबर सामने आई कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी।
अमेरिका के 150 सालों के इतिहास में ये पहला मौका है, जब पूर्व राष्ट्रपति और उनके पति या पत्नी इस समारोह में शामिल नहीं होंगे। हालांकि मिशेल ओबामा शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल हो रही हैं...इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं है। लेकिन इस तलाक की अफवाह के बीच अब कुछ ऐसा हुआ है...जिससे ये साफ हो गया है कि बराक ओबामा और मिशेल ओबाम का तलाक नहीं होने जा रहा है और दोनों के रिश्ते ठीक हैं।

बराक ओबामा ने मिशेल ओबामा को जन्मदिन बधाई देते हुए किया खास पोस्ट
तलाक की अफवाहों को शांत करने के लिए बराक ओबामा ने खुद मिशेल ओबामा को खास अंदाज में 61वें जन्मदिन की बधाई दी है। पत्नी मिशेल ओबामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओबामा ने मिशेल का हाथ पकड़कर एक खास तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर डिनर डेट की है।
बराक ओबामा ने अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के लिए एक दिल को छू लेने वाला जन्मदिन पोस्ट साझा किया। बराक ओबामा ने लिखा, ''मेरे जीवन का प्यार मिशेल को जन्मदिन की बधाई। तुमने मेरी जिंदगी के हर खाली कमरे को प्यार, ज्ञान से भर दिया है। जिसमें सबकुछ है। तुम ऐसे करते हुए हमेशा मुझे बहुत अच्छी लगती हो। मैं बहुत किस्मत वाला हूं कि तुम्हारे साथ जीवन के सभी काम करने में सक्षम हूं। माई लव।''
ओबामा के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए मिशेल ने लिखा, ''Love you, honey!'' साथ में हार्ट इमोजी और किसिंग स्माइल शेयर की है।
मिशेल और बराक ओबामा की मुलाकात 1989 में शिकागो में एक लॉ फर्म में काम करते समय हुई थी। 1992 में उनकी शादी हुई और उनकी दो बेटियाँ हैं मालिया, जिसका जन्म 1998 में हुआ और साशा, जिसका जन्म 2001 में हुआ।
कहां से उठी बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की तलाक की अफवाह?
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की तलाक की अफवाह बल तब मिला जब मिशेल ओबामा 9 जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति कार्टर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। उसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वह 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं होंगी। कार्टर के अंतिम संस्कार में बराक ओबामा, ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपतियों जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन के बगल में बैठे थे।
इसके अलावा, हिलेरी क्लिंटन सहित सभी तीन पूर्व राष्ट्रपति और उनके जीवनसाथी 2017 में ट्रंप के पहले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, जबकि 2016 के चुनाव में वे उनसे हार गई थीं। पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर भी उस समारोह में शामिल हुए थे।
मिशेल ओबामा का ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में ना आना भी चर्चा में बना हुआ है...क्योंकि उन्होंने 2016, 2020 और 2024 के चुनावों में ट्रंप के खिलाफ अभियान चलाया था। 2024 में, उन्होंने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का सक्रिय रूप से समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications