चीन में अरबपति बैंकर बाओ फैन गुमशुदा, शेयर बाजार में मचा हड़कंप, जैक मा की तरह जिनपिंग के हुए शिकार?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बाओ से उनकी कंपनी के प्रेसिडेंट कोंग लिन के एक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में महीनों से पूछताछ की जा रही थी। उनके परिवार वालों को भी यही जानकारी दी गई है।

Image: Oneindia
चीन के सबसे हाई-प्रोफाइल इन्वेस्टमेंट बैंकरों में से एक लापता हो गया है। लापता इन्वेस्टमेंट बैंकर का नाम बाओ फैन है। उनकी कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी है। देश में एक हाई प्रोफाइल बैंकर के लापता होने से वहां की फिनटेक इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को चाइना रेनेसां कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कंपनी के चेयरमैन और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर बाओ फैन से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। कंपनी के पास उनकी किसी तरह कोई जानकारी नहीं है।
धड़ाम से गिरे कंपनी के शेयर
कंपनी ने अब तक यह नहीं बताया कि बाओ कितने समय से लापता हैं। हालांकि चीनी व्यापार न्यूज़वायर कैक्सिन ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि कर्मचारी दो दिनों से बाओ से संपर्क नहीं कर पाए थे। बाओ फैन चीन के एक प्रमुख डीलब्रोकर हैं जिनके ग्राहकों में शीर्ष तकनीकी कंपनियां दीदी और मीटुआन शामिल हैं। बाओ के गुमशुदा होने की जानकारी जैसे ही सार्वजनिक हुई वैसे ही कंपनी के शेयर 20 फीसदी गिर गए। चाइना रेनेसां ने पिछले एक दशक में चीन की इंटरनेट तकनीक की दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सरकार कर रही थी जांच
बाओ ने साल 2005 में बुटिक एडवाइजरी इन्वेस्टमेंट फर्म के रूप में चाइना रेनसा की स्थापना की थी। तब से यह चीन के शीर्ष वित्तीय संस्थानों में से एक बना हुआ है। यह कंपनी देश की कई तकनीकी कंपनियों के बीच व्यापार सौदों और विलयों को अंजाम देती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बाओ से उनकी कंपनी के प्रेसिडेंट कोंग लिन के एक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में महीनों से पूछताछ की जा रही थी। उनके परिवार वालों को भी यही जानकारी दी गई है। इन खबरों से एक बार फिर से देश में व्यापार और तकनीकी दिग्गजों पर सरकार की संभावित कार्रवाई की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है।
उद्योगपतियों के खिलाफ सरकार का एक्शन
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब चीन का कोई बड़ा रईस यूं लापता हुआ है। दरअसल साल 2021 में शी जिनपिंग की सरकार ने चीन के फाइनेंशियल सेक्टर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। अब तक इस जांच की चपेट में देश की बड़ी कंपनियां आ चुकी हैं। इस घटना को अलीबाला से भी जोड़ा जा रहा है। क्योंकि अलीबाबा से जुड़ी एंट ग्रुप चाइना रेनेसां के प्रमुख तीन निवेशकों में से एक था।












Click it and Unblock the Notifications