किस्मत का मजाक! 'अरबपति' महिला 10 मिनट में हो गई कंगाल, खाते से उड़ गए 2 अरब 80 करोड़ रुपए

वॉशिंगटन, 7 अगस्त। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी ऊपर वाला जब भी 'देता है, छप्पर फाड़ के देता है', लेकिन आपने कभी इसका उल्टा होते हुए सुना या देखा है। जी हां, अमेरिका के डलास में रहने वाली एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। पैसों की तंगी के परेशान महिला को भगवान ने दिया तो छप्पर फाड़ के लेकिन अगले ही पल वह फिर से कंगाल हो गई। एक झटके में अरबपति बनी लड़की अब अपनी फूटी किस्मत पर रो रही है। सोशल मीडिया पर अब लोग इस वाकये को खूब चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं।

बैंक अकाउंट में आए 2 अरब 80 करोड़ रुपए

बैंक अकाउंट में आए 2 अरब 80 करोड़ रुपए

दरअसल, डलास की रहने वाली रूथ बैलून नाम की महिला के साथ जो कुछ हुआ वो जानने के बाद आप बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि आपके साथ ऐसा कुछ हो। रूथ के फोन में जब एक दिन अचानक मैसेज आया तो उसे पढ़ने के बाद रूथ को समझ नहीं आ रहा था वो हैरान हो या खुशी हो। जिस रूथ बैलून के बैंक खाते में हमेशा कुछ हजार रुपए ही रहा करते थे अचानक उस अकाउंट में 2 अरब 80 करोड़ रुपए देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

कुछ समय के लिए अरबपति बनी महिला

कुछ समय के लिए अरबपति बनी महिला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस दिन रूथ बैलून के फोन में वो मैसेज आया उस समय वो ऑफिस में अपना काम कर रही थीं। अचानक उनके फोन में एक संदेश आया, उसे पढ़ने के बाद रूथ को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। इसके बाद रूथ ने तुरंत अपने नेट बैंकिंग से अकाउंट चेक किया तो उसके होश उड़ गए। रूथ के बैंक खाते में 2 अरब 80 करोड़ के करीब पैसे ट्रांसफर किया गया था।

कहां से आए इतने पैसे

कहां से आए इतने पैसे

रूथ को नहीं पता था कि उसके अकाउंट में इतने पैसे कहां से आए। कई बार शून्य गिनने पर भी उसे यकीन नहीं हो रहा था, उसने बार-बार पेज को रिफ्रेश किया। कुछ समय बाद रूथ ने खुद को संभाला और उसे लगा कि किसी ने ये पैसे उसे गिफ्ट किए हैं। रूथ अब अरबपति बन चुकी थीं, उन्होंने इन पैसों को खर्च करने की योजना बनानी शुरू कर दी। अकाउंट से पैसे निकालने से पहले उन्होंने बैंक को कॉल किया और पूरी स्थिति के बारे में बताया।

रूथ ने बयां की दर्द भरी कहानी

रूथ ने बयां की दर्द भरी कहानी

रूथ को बैंक वालों ने बताया कि ये पैसे गलती से उनके अकाउंट में ट्रांसफर हो गए हैं, जिसके कुछ देर बाद बैंक ने वो सारे पैसे अकाउंट से वापस ले लिए। रूथ ने अपने साथ हुए इस किस्मत के मजाक को सोशल मीडिया पर शेयर किया जहां उन्हें लोग दिलासा दे रहे हैं। रूथ ने बताया कि उन्होंने पैसे खर्च करने की योजना बना ली थी। कुछ पैसे वो चैरिटी में दान देने वाली थीं तो कुछ की वह सेविंग्स करतीं। हालांक बैंक ने अपनी गलती मानते हुए रूथ को पैसे लौटाने के लिए धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़ें: Gold Rate on 15 January 2021: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानें आज क भाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+