Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate on 15 January 2021: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानें आज क भाव

Gold Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, चांदी की कीमत में बदलाव

नई दिल्ली। Gold Rate on 15 January 2021. सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate) में आज फिर से बदलाव देखने को मिले है। जहां हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के दौरान भी सोने की कीमत( Gold Rate) में सुधार देखने को मिला तो वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में बड़ी गिरावट आई। गोल्ड फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो कीमत में शुरुआती दौर में गिरावट आई, लेकिन बाजार बंद होने तक सोने की कीमत में सुधार आया।

 Gold Price on 15th January 2021

Gold Price on 15th January 2021

15 जनवरी को सोने-चांदी के रेट( Gold-Silver Rate) की बात करें तो सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिला। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में तेजी आई। लगातार गिरने के बाद आज सोने की कीमत में मामूली तेजी आई और सोने का भाव चढ़कर 49224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत गिरावट आई और चांदी का फ्यूचर रेट गिरकर 65892 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 24 से 18 कैरेट वाले सोने का आज का भाव

24 से 18 कैरेट वाले सोने का आज का भाव

अगर सर्राफा बाजार पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49224 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49027 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45089 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने का भाव 36918 रुपए प्रति 10 ग्राम ह गया। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।

 कैसा है चांदी का हाल

कैसा है चांदी का हाल

MCX पर चांदी की कीमत में गिरावट आ है। बाजार बंद होने पर चांदी की कीमत 65892 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमत में -791.00 (-1.19%) की गिरावट आई। इससे पिछले सत्र में चांदी 64,924 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। अगर गोल्बल मर्केट की बात करें तो वहां आज सोने की कीमतों में तेजी दिखाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 1.9 ट्रिलियन डॉलर प्रोत्साहन पैकेज के प्रस्ताव के कारण बाजार में रौनक देखने को मिली। वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.2 फीसदी बढ़कर 1850.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.5 फीसदी बढ़कर 25.65 डॉलर प्रति औंस हो गई।

 गुरुवार को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

गुरुवार को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। इस हफ्ते सोने की कीमत( Gold Rate) में फिर से गिरावट आई। 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat) वाले सोने की कीमत में 348 रुपए शुरुआती गिरावट दर्ज की गई और शुद्ध सोना( Pure Gold) के दाम गिरकर 49131 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी की कीमत ( Silver Rate) 509 रुपए गिरकर 64926 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+