Bangui boat tragedy: जनाजे में 300 लोगों को ले जा रही नाव नदी में डूबी, 58 की मौत, दर्जनों लापता

Bangui boat tragedy: मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई में शुक्रवार को एक नदी में नाव डूबने से कम से कम 58 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और दर्जनों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है, कि 300 लोगों को लेकर ये नाव एक शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल होने एक गांव जा रही थी।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, लकड़ी की नौका शुक्रवार को राजधानी बांगुई में मपोको नदी पर एक अंतिम संस्कार के लिए 300 से ज्यादा लोगों को ले जा रही थी, लेकिन काफी ज्यादा लोगों के नाव पर लदे होने की वजह से नाव बीच नदी में ही टूट गई।

Bangui boat tragedy

हादसे के बाद स्थानीय मछुआरों और लोगों ने आनन फानन में लोगों का रेस्क्यू शुरू किया और आपातकालीन सेवाओं के मौके पर पहुंचने के बाद भी स्थानीय लोग, पीड़ितों को बचाते रहे। अभी तक 58 लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला गया है। बचाव कार्य में शामिल एक मछुआरे एड्रियन मोसामो ने कहा, कि सेना के आने के इंतजार के दौरान कम से कम 20 शव मिले। उन्होंने इसे "एक भयानक दिन.." बताया है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बांगुई यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सेंटर के अधिकारियों ने कहा, कि जबसे सेना ने तलाशी का काम अपने हाथ में लिया है, मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौतों की सही संख्या फिलहाल अज्ञात है और सरकार ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

नागरिक समाज समूहों और स्थानीय राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी संवेदना व्यक्त की और नाव डूबने की जांच का आह्वान किया है।

नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख थॉमस जिमासे ने रॉयटर्स को बताया, "घटना के 40 मिनट बाद हमें सतर्क किया गया और बचावकर्मी लगभग 58 मृत शवों को निकाल चुके हैं।" उन्होंने एक टेलीफोन साक्षात्कार में कहा, कि मपोको नदी में संभवतः और भी लोगों के डूबने की आशंका है, तलाश जारी है। वहीं, सरकार के प्रवक्ता मैक्सिम बलालौ ने 30 से ज्यादा लोगों की मृत्यु की जानकारी दी और नदी परिवहन सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+