बांग्लादेश में PM शेख हसीना के खिलाफ विशाल प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में सैकड़ों घायल, 1 की मौत

बांग्लादेश में पीएम शेख हसीना के खिलाफ बुधवार को हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राजधानी ढाका समेत 16 जगहों पर रैली निकाली गई। इन प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों में कम से कम एक विपक्षी कार्यकर्ता की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए।

विपक्षी पार्टी के प्रवक्ता जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा कि रूलिंग पार्टी की स्टूडेंट विंग के एक कार्यकर्ता ने हमारी पार्टी के साजिब हुसैन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

resignation of PM Sheikh Hasina

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को हजारों विपक्षी कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप के बावजूद राजधानी ढाका और अन्य शहरों में मार्च किया और हसीना के इस्तीफे की मांग की। बांग्लादेश में 2009 से शेख हसीना की सरकार है।
विपक्षी पार्टी ने सरकार पर मानवाधिकारों के हनन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और दर्जनों छोटे सहयोगियों ने पीएम हसीना के पद छोड़ने और एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार के तहत चुनाव कराने की मांग को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान ढाका में लोगों ने 13 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला। इस दौरान बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने सरकार से तुरंत पद छोड़ने, संसद को भंग करने और दक्षिण एशियाई देश में लोकतंत्र बहाल करने में मदद के लिए एक अंतरिम प्रशासन को सत्ता सौंपने का आह्वान किया।

आपको बता दें कि बांग्लादेश में अगला चुनाव जनवरी 2024 में होने वाला है। पीएम शेख हसीना वाजेद लगातार पांचवी बार PM पद की दावेदार हैं। पीएम शेख हसीना ने विपक्षी दल BNP पर आरोप लगाया है कि उसके नेता मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए मुल्क का पैसा दूसरे देशों में भेज रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम BNP की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+