Bangladesh News: बांग्लादेश के इन 7 जिलों में हिंदुओं पर कहर बरपा रहे कट्टरपंथी, 4 दिन से लोग घरों में कैद
Hindu in Bangladesh violence 2024: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं की जान पर बन आई है। कट्टरपंथी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। हिंसक भीड़ हिंदू बहन-बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार भी कर रही है।
बुधवार को इंडिगो और एयर इंडिया के विशेष विमान में सवार होकर 400 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं। बांग्लादेश के ताजा हालात ये हैं कि सिलहट, ढाका, खुलना, बरिसाल, चटगांव, राजशाही और मैमनसिंह डिवीजन में हिंदू हिंसा का शिकार हो रहे हैं।

बांग्लादेश हिंसा 2024 में सात जिलों में हिंदू परिवार या तो चार दिन से घरों में कैद हैं या जान बचाकर भाग चुके हैं। कुल 16.51 करोड़ की आबादी वाले बांग्लादेश में 7.90 प्रतिशत हिंदू हैं। चार जिलों में हिंदुओं की आबादी 20 फीसदी से ज्यादा है।
दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार बांग्लादेश की ढाका डिवीजन के मदारीपुर जिले के तपोब्रत मजूमदार ने बताया कि फिरोजपुर व बरिसाल जिलों में उनके 17 रिश्तेदार सोमवार शाम से लापता हैं। वे जिंदा हैं या नहीं। कुछ पता नहीं। करीब 170 परिवार उनके जिले में पहुंचे हैं।
बांग्लादेश के नानुआदीधी मोहल्ले की नीति रानी दास कहती हैं कि उन्होंने सोमवार को पूरी रात और मंगलवार दिनभर मौत का तांड़व देखा है। ऐसा मंजर ताउम्र में नहीं भूला जा सकता।

कोटालीपाड़ा के नीलादि घोष कहते हैं कि उनके मोहल्ले में हिंदुओं के 27 घर एक ही लाइन में हैं। सोमवार दोपहर को हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए उपद्रवियों ने एक भी घर नहीं छोड़ा। सभी घरों में लूटपाट व तोड़फोड़ की। लोगों को पीटा गया। 24 घंटे में घर छोड़कर भाग जाने का अल्टीमेटम दिया गया।
मौलवी बाजार के सप्रतिम मंडल की मानें तो पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने की खबर के साथ ही भीड़ मोहल्ले में घुस आई।
भीड़ में जान-पहचान वाले शामिल थे, मगर उन्होंने इसके बावजूद कहर बरपाया। जो मर्जी सामान लूटा। मोबाइल भी चुरा ले गए। बांग्लादेश सेना सड़कों पर तैनात थी। घर आग में जल रहे थे। सेना ने कुछ नहीं किया।
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर
बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के लिए ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नंबर- 8801958383679, 8801958383680, 8801937400591












Click it and Unblock the Notifications