बांग्लादेश में छात्रों का आंदोलन अब भी जारी, कोर्ट के आदेश का नहीं दिखा कोई असर, 500 से ज्यादा गिरफ्तार

Bangladesh News: बांग्लादेश में कोटा सिस्टम को लेकर छात्रों का आंदोलन अब भी जारी है। बांग्लादेश में आज भी सोमवार 22 जुलाई को कर्फ्यू लगा रहा और इंटरनेट भी बंद रहा है। हालांकि माहौल पहले से शांत दिखाई दिया है। लेकिन दूरसंचार की सेवाएं बहाल नहीं की गई है।

हाल के हफ्तों में सुरक्षा बलों के साथ भिड़ने वाले प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से सरकार को 48 घंटे का वक्त दिया गया है कि वह नई मांगों पर विचार करें। रविवार 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के 30 फीसदी आरक्षण वाले आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने समझौता प्रस्ताव पेश करते हुए आरक्षण को घटाकर सिर्फ 7 प्रतिशत कर दिया। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र अभी भी असंतुष्ट हैं।

Bangladesh student protesters

ये भी पढ़ें- Bangladesh: बांग्लादेशी छात्र खुद को क्यों बता रहे रजाकार, इसके क्या मायने हैं, शेख हसीना इससे क्यों भड़कीं?

प्रदर्शनकारी छात्रों का क्या कहना है?

ढाका विश्वविद्यालय के एक छात्र ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "जब तक सरकार राजपत्र में फैसला प्रकाशित नहीं कर देती, हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।" बता दें कि राजपत्र सरकारी फैसलों का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है।

छात्र हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी नेताओं की रिहाई, कर्फ्यू हटाने और पिछले हफ्ते से बंद पड़े विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की भी मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bangladesh Protest: छात्रों का प्रदर्शन कहीं शेख हसीना की गद्दी ना उड़ा दे! जानिए कितनी खतरनाक है ये हताशा?

ढाका में विपक्षी नेताओं सहित 500 से ज्यादा लोग हुए गिरफ्तार

एएफपी के मुताबिक, हिंसा में भारी नुकसान हुआ है, जिसमें कम से कम 163 लोग मारे गए हैं। पुलिस का कहना है कि ढाका में विपक्षी नेताओं सहित 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता फारूक हुसैन ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "हिंसा के सिलसिले में कम से कम 532 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि हिरासत में लिए गए कुछ लोग विपक्षी बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ नेता भी हैं।

ढाका पुलिस प्रवक्ता हुसैन ने कहा कि कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की मौत और 1,000 से अधिक लोगों के घायल हुए हैं, जिनमें 60 गंभीर रूप से घायल हैं।

ये भी पढ़ें- Bangladesh Protests Updates: बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण के विरोध में हिंसा, अब तक 50 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+