हिंदु पुजारी की हत्‍या के बाद बांग्‍लादेश में 3,000 गिरफ्तार , 37 आतंकी

ढाका। बांग्लादेश में धर्मनिर्पेक्ष ब्लॉगरों, हिंदुओं और क्रिश्चियन समुदाय के लोगों पर बढते हमलों को लेकर यहां की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। बांग्‍लादेश में अब तक 3000 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें से 37 लोग आतंकी हैं।

Bangladesh PM Sheikh Haseena vows to catch killers of Hindus and Christians

पीएम ने ली आतंकियों को पकड़ने की कसम

पीएम शेख हसीना ने कहा है कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए सराकर हर जरूरी कदम उठाएगी। बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा।

आतंकी संगठन से संबंध

जो आतंकी गिरफ्तार हुए हैं उनका संबंध जमीयतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश से है। माना जा रहा है कि हिंदुओं, ईसाइयों समेत अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर हुए ज्यादातर हमलों में इसी संगठन का हाथ है।

विपक्ष ने लगाया सरकार पर आरोप

हालांकि विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस्लामिक चरमपंथियों के बहाने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है।

आपको बता दें कि बांग्‍लादेश में पिछले हफ्ते एक हिंदू पुजारी, ईसाई दुकानदार और आंतकवाद रोधी पुलिस ऑफिसर की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ऑफिसर की पत्नी की हत्या के बाद पुलिस हरकत में आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+