Bangladesh: बांग्लादेश में फिर भड़का बवाल, शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक और घर पर तोड़फोड़, लगाई आग
Bangladesh News: बांग्लादेश से फिर बवाल की खबरें सामने आ रही है। यहां अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बुधवार 5 फरवरी को ढाका के धनमंडी 32 में शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक और आवास में तोड़फोड़ की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शेख मुजीबुर रहमान के घर में आग भी लगा दी।
इस हिंसा की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें घर की एक मंजिल पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार,यह विरोध प्रदर्शन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक ऑनलाइन भाषण से जुड़ा था। दरअसल, सोशल मीडिया पोस्ट में पहले कहा गया था कि अगर शेख हसीना भाषण देती हैं तो धनमंडी-32 में शेख मुजीबुर रहमान के आवास की ओर "बुलडोजर जुलूस" निकाला जाएगा।

रात 10:45 बजे तक घर को गिराने के लिए एक खुदाई करने वाली मशीन लाई गई। ढाका ट्रिब्यून ने यूएनबी के हवाले से बताया कि प्रदर्शनकारियों अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए रात 8 बजे के आसपास रैली के रूप में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जबरन घर में प्रवेश किया, मुख्य द्वार को तोड़ दिया और संपत्ति में तोड़फोड़ की।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कई प्रदर्शनकारी कथित तौर पर दूसरी मंजिल पर चढ़ गए और हथौड़ों, लोहे की छड़ों और लकड़ी के तख्तों का इस्तेमाल कर शेख मुजीबुर रहमान के तस्वीरों को तोड़ दिया तथा ऐतिहासिक घर के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचाया। इससे पहले दिन में भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के संयोजक हसनत अब्दुल्ला ने फेसबुक पर पोस्ट किया था।
जिसमें उन्होंने कहा था, 'आज रात, बांग्लादेश की भूमि फासीवाद से मुक्त हो जाएगी।' शरीफ उस्मान हादी जैसे अन्य लोगों ने भी हमले की चेतावनी देते हुए पोस्ट शेयर किए। खबर के मुताबिक, धानमंडी 32 आवास पर यह पहला हमला नहीं था। 5 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने पहले भी इस घर को निशाना बनाया था, जिसमें तोड़फोड़ की गई थी और इसके कुछ हिस्सों में आग लगा दी गई थी।
ये भी पढ़ें: Khaleda Zia News: बांग्लादेश की कोर्ट से 10 साल पुराने केस में खालिदा जिया बरी, जानें वजह?












Click it and Unblock the Notifications