Bangladesh Election: बांग्लादेश चुनाव में शेख हसीना की लैंडस्लाइड जीत, फिर बनेंगी प्रधानमंत्री

Banglades Election: बांग्लादेश चुनाव में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल कर ली है और उनकी पार्टी अवामी लीग लैंडस्लाइड जीत हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है। PM शेख हसीना लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। बांग्लादेश संसद की 300 सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था और अब वोटों की गिनती चल रही है।

बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव का बहिष्कार किया था और देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था, जिसका वोटिंग पर असर देखने को मिला है। बांग्लादेश चुनाव आयोग में सिर्फ 40 प्रतिशत वोटिंग होने की बात कही है, हालांकि कुछ ऑब्जर्वर्स का कहना है, कि मतदान इससे भी कम हुआ है।

Bangladesh Elections 2024

LIVE Feed
Jan 07, 2024, 10:36 PM IST

कल तक आएंगे पूरे नतीजे

अब तक आए नतीजों के मुताबिक, ज्यादातर सीटों पर सत्तारूढ़ अवामी लीग के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बांग्लादेश में रविवार को मतदान के लिए वोट डालने के लिए काफी कम संख्या में लोग पहुंचे और चुनाव आयोग ने 40 प्रतिशत वोटिंग की बात कही है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और सोमवार तक पूरे नतीजे आने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मतदान लगभग 40 फीसदी है, लेकिन अंतिम गिनती के बाद यह आंकड़ा बदल सकता है। यह 2018 में हुए पिछले चुनाव में दर्ज किए गए 80% से ज्यादा के कुल मतदान के ठीक विपरीत है।
Jan 07, 2024, 10:36 PM IST

शेख हसीना फिर बनेंगी प्रधानमंत्री!

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने रविवार को गोपालगंज -3 निर्वाचन क्षेत्र से संसद के लिए फिर से चुनाव जीत लिया है। वहीं, उनकी अवामी लीग पार्टी भी लैंडस्लाइट जीत की तरफ आगे बढ़ रही है।
Jan 07, 2024, 9:19 PM IST

रविवार को संपन्न हुए 12वें राष्ट्रीय चुनाव में कानून मंत्री अनीसुल हक ने ब्राह्मणबारिया-4 में अनौपचारिक रूप से जीत हासिल की है। अनीसुल को 220,667 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, नेशनल पीपुल्स पार्टी के शाहीन खान, मोंगो प्रतीक के साथ, 6,586 वोट हासिल किए।
Jan 07, 2024, 9:19 PM IST

विजय जुलूस निकालने पर निर्देश

अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने अपनी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को 12वें आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद कोई विजय जुलूस नहीं निकालने का निर्देश दिया है। अवामी लीग के उप कार्यालय सचिव सईम खान ने रविवार रात कहा, उन्होंने उन्हें घोषणा के बाद किसी भी उम्मीदवार और उसके समर्थकों के साथ संघर्ष में शामिल नहीं होने का भी निर्देश दिया है।
Jan 07, 2024, 9:01 PM IST

शाकिब अल हसन जीते चुनाव

बांग्लादेश के मशहूर क्रिकेटर शाकिब अल हसन आज खत्म हुए चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं और आज के बाद उनकी एक पहचान देश के सांसद के तौर पर भी होने वाली है। वो चुनाव जीत गये हैं।
Jan 07, 2024, 8:39 PM IST

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 12वें आम चुनाव में 2,49,962 वोट हासिल कर गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से लगभग निर्विरोध जीत हासिल की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अतीकुर रहमान को 6,999 वोट मिले। दूसरे उम्मीदवार महाबूर मोल्ला को 425 वोट मिले। गोपालगंज के उपायुक्त और रिटर्निंग ऑफिसर काजी महबुबुल आलम ने अनौपचारिक रूप से रात 8:30 बजे परिणाम घोषित किया।
Jan 07, 2024, 7:31 PM IST

बांग्लादेश में 12वें राष्ट्रीय चुनाव के शुरुआती नतीजों से पता चलता है, कि अवामी लीग चुनावी दौड़ में सबसे आगे है। अब तक अनौपचारिक रूप से, अवामी लीग ने 10 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर ली हैं। ये सीटें हैं लालमोनिरहाट-3, नटोर-3, सतखिरा-4, जेनाइदाह-4, ठाकुरगांव-2, कुरीग्राम-3, बारिसल-2, मानिकगंज-3, लक्ष्मीपुर-4, पटुआखाली-3।
Jan 07, 2024, 7:06 PM IST

बड़ी जीत की तरफ अवामी लीग

बांग्लादेश में रविवार के आम चुनाव में शेख हसीना की अवामी लीग ने पांच निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर ली है। लालमोनिरहाट -3 से एडवोकेट मोतियार रहमान, नटोर 3 से जुनैद अहमद पलक, सतखिरा 4 से अताउल हक डोलन, झेनइदाह -4 से मोहम्मद अनवारुल अजीम अनार और ठाकुरगांव-2 से मोहम्मद मजहरुल इस्लाम ने अनौपचारिक रूप से जीत हासिल की। इससे पहले दिन में, अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर ने विश्वास जताया कि बोट इस चुनाव में विजयी होगी। इस बीच, अवामी लीग के कार्यालय सचिव बैरिस्टर बिप्लब बरुआ ने कहा कि बीएनपी की आतंकवाद और चुनाव विरोधी गतिविधियों के बावजूद 12वें संसदीय चुनाव में मतदाताओं का मतदान संतोषजनक रहा।
Jan 07, 2024, 6:03 PM IST

कुल 40 प्रतिशत मतदान

बांग्लादेश चुनाव आयोग ने कहा है, कि रविवार को 12वें राष्ट्रीय चुनाव के दौरान पूरे बांग्लादेश में 40% वोट पड़े। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) काजी हबीबुल अवल ने अग्रगांव चुनाव आयोग (ईसी) भवन में आयोजित एक चुनाव ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी है।
Jan 07, 2024, 4:41 PM IST

बांग्लादेश में सबसे कम वोटिंग

चुनाव आयोग के अधिकारी जहांगीर आलम ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि मतदान बंद होने से एक घंटे पहले, स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे (09:00 GMT) तक मतदाता मतदान लगभग 27.15 प्रतिशत था।
Jan 07, 2024, 4:40 PM IST

बांग्लादेश चुनाव में वोटिंग खत्म

बांग्लादेश में रविवार को 12वें राष्ट्रीय चुनाव में काफी हद तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच मतदान समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने मतपत्रों का मिलान शुरू कर दिया है। 42,024 मतदान केंद्रों के 261,912 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक जारी रहा।
Jan 07, 2024, 2:30 PM IST

पुलिस की गोली से 2 लोग घायल

रामचन्द्रडी सरकारी प्राइमरी स्कूल में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियों से कम से कम दो लोग घायल हो गए हैं।
Jan 07, 2024, 2:29 PM IST

मतदान रद्द

रविवार को अवामी लीग और जातीय पार्टी के उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद नयारनगंज के अरैहाज़ार उपजिला में एक मतदान केंद्र पर मतदान रद्द कर दिया गया है।
Jan 07, 2024, 2:28 PM IST

विपक्षी पार्टी BNP आतंकी संगठनः शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए BNP को एक आतंकी संगठन बताया है। उन्होंने जनता से वोट डालकर लोकतंत्र में अपना विश्वास दिखाने की अपील की है।
Jan 07, 2024, 12:27 PM IST

पैसे देकर वोटिंग करवाने के आरोप में 3 पकड़ाए

नौगांव में 3 लोगों को पैसे देकर मतदान करवाते पकड़ा गया है। इन्हें लिए जेल भेज दिया गया है। आरोपी नौगांव की 3 नंबर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सलीम तालुकदार के पक्ष में वोटिंग के लिए पैसे दे रहे थे। उनके पास से 15 हजार टका भी मिले।
Jan 07, 2024, 12:24 PM IST

अनियमितता के आरोप में हिरासत में 8 लोग

चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को मतदान के दौरान देश भर के 37 मतदान केंद्रों पर अनियमितताएं और अराजकता की सूचना दी। चुनाव आयोग ने 8 लोगों को हिरासत में लेने की बात कही है।
Jan 07, 2024, 12:22 PM IST

हार के डर से BNP ने चुनाव में नहीं लिया भाग

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा कि बीएनपी ने संसदीय चुनाव में भाग नहीं लिया, क्योंकि वे जानते हुए कि वे हार जाएंगे।
Jan 07, 2024, 12:21 PM IST

राजधानी ढाका में विस्फोट

राजधानी ढाका के हजारीबाग क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के सामने विस्फोट होने से एक बच्चे सहित कम से कम तीन लोग घायल हो गए।
Jan 07, 2024, 11:37 AM IST

'भारत संग भाईचारा का रिश्ता जारी रहेगा'

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा कि उन्हें जीता का पूरा भरोसा है क्योंकि उन्होंने कई काम किए हैं। लोग शेख हसीना से प्यार करते हैं। भारत के संग रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की स्थापना से ही हमें समर्थन मिला है...मुझे पता है कि भारत से हमें कैसा सहयोग मिला। इसलिए हमारा मानना है कि इस तरह का भाईचारा वाला रिश्ता जारी रहेगा।
Jan 07, 2024, 11:13 AM IST

मतदान केंद्र पर फेंका बम

जेसोर-3 निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर अज्ञात बदमाशों द्वारा देसी बम फेंके जाने से एक अंसार व्यक्ति घायल हो गया है। यह घटना निर्वाचन क्षेत्र के शंकरपुर माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर सुबह 7:15 बजे हुई।
Jan 07, 2024, 11:12 AM IST

अवामी पार्टी के नेता की मौत

मुंशीगंज में एक अवामी पार्टी के नेता की मौत हो गई है। उनका शव मिरकादिम के पोलिंग सेंटर से करीब 100 फीट दूरी पर मिला। हालांकि, इलाके में हिंसा की कोई खबर नहीं मिली है। पार्टी नेता की पत्नी ने उनकी हत्या होने का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jan 07, 2024, 10:27 AM IST

वोटिंग को लेकर उत्साह कम

जतराबाड़ी के दानिया स्थित आदर्श हाई स्कूल एंड कॉलेज में पहले दो घंटे में केवल 145 वोट पड़े। कालीगंज के बलियादंगा स्कूल में सुबह से सिर्फ 100 वोट ही पड़े हैं। राजशाही के हिंदू एकेडमी पोलिंग सेंटर पर सिर्फ 2 लोग ही वोट डालने पहुंचे।
Jan 07, 2024, 10:25 AM IST

बांग्लादेश में शुरुआती 2 घंटों में वोटिंग की रफ्तार बेहद कम रही है। ढाका-2 मतदान क्षेत्र में सुबह से एक भी वोट नहीं डाला गया है। ढाका-5 के अंतर्गत ब्राइट स्कूल और कॉलेज के दो मतदान केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे तक कुल 3,436 में से 200 वोट पड़े।
Jan 07, 2024, 9:55 AM IST

वोटिंग करने के लिए दी जा रही धमकी

बांग्लादेश चुनाव में वोट देने के लिए लोगों को धमकी भी दी जा रही है। AFP के मुताबिक, कुछ वोटर्स ने कहा है कि उन्हें मतदान करने के लिए धमकी दी गई है। उनसे कहा गया है कि अगर वो मतदान नहीं करेंगे सरकारी सुविधाएं छीन ली जाएंगी।
Jan 07, 2024, 9:53 AM IST

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त हबीबुल अवल ने ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र के हबीबुल्लाह बहार कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Jan 07, 2024, 9:51 AM IST

पुलिस और विपक्षी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

चटगांव में रविवार को पुलिस और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई।
Jan 07, 2024, 9:37 AM IST

नरसिंहदी पोलिंग सेंटर पर वोटिंग रूकी

बांग्लादेश के नरसिंहदी में इब्राहिमपुर प्राइमरी स्कूल में फिलहाल वोटिंग को रोक दी गई है। द डेली स्टार के मुताबिक, वोटिंग शुरू होने के बाद 8-10 लोगों ने यहां बैलेट पेपर खींचने की कोशिश की। इसके बाद पोलिंग बूथ के इंचार्ज ने वोटिंग रोकने का फैसला किया।
Jan 07, 2024, 9:24 AM IST

शेख हसीना ने की भारत की तारीफ

मतदान करने से पहले शेख हसीना ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारा भारत जैसा विश्वसनीय दोस्त है। हसीना ने कहा कि मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद जब हमारा पूरा परिवार खत्म हो गया तो भारत ने हमें शरण दी। इसलिए भारत के लोगों के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं।
Jan 07, 2024, 8:39 AM IST

विपक्षी पार्टियों ने निकाला जुलूस

जमात-ए-इस्लामी ने देश में चुनाव के मद्देनजर पार्टी और बीएनपी द्वारा बुलाई गई हड़ताल के समर्थन में ढाका में जुलूस निकाला। जमात कार्यकर्ताओं ने उत्तरा इलाके में मार्च निकाला है।
Jan 07, 2024, 8:30 AM IST

8 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

लगभग 12 करोड़ मतदाताओं की सुरक्षा के लिए करीब 8 लाख से अधिक सुरक्षाकर्म‍ियों की तैनाती की गई है। चुनाव आयोग की तरफ से कुल 42 मतदान स्थलों के साथ 2,61,000 पोल‍िंग बूथ बनाए हैं। इस चुनाव में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के 1,972 उम्मीदवार अपनी क‍िस्‍मत आजमा रहे हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+