बांग्लादेश में डेंगू मच्छर ने मचाया तांडव, 1000 लोगों की मौत, 2 लाख से अधिक बीमार
बांग्लादेश में मच्छर जनित बीमारी डेंगू का प्रकोप जारी है। इस साल डेंगू से अब तक 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जो कि एक नया रिकॉर्ड है। बांग्लादेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप की वजह जलवायु परिवर्तन को बताया जा रहा है।
बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के आंकड़ों में कहा गया है कि इस साल बांग्लादेश में मच्छर जनित बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1017 हो गई है। इस वर्ष अब तक डीजीएचएस ने डेंगू के 208,884 मामले और 198,584 रिकवरी दर्ज की है।

डीजीएचएस आंकड़ों के अनुसार, इस साल डेंगू के प्रकोप के लिए सितंबर अब तक का सबसे घातक महीना रहा है, जिसमें 396 मौतें और 79,598 मामले हैं।
एजेंसी के पूर्व निदेशक बे-नजीर अहमद ने कहा कि यह बांग्लादेश और दुनिया दोनों में एक बड़ी स्वास्थ्य घटना है। बांग्लादेश में इससे पहले साल 2022 में सबसे अधिक डेंगू से मौतें दर्ज की गई थीं। तब पूरे वर्ष में 281 लोगों की जान गई थी।
डेंगू, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में होने वाली एक बीमारी है जिसके कारण तेज़ बुखार, सिरदर्द, मतली, उल्टी और मांसपेशियों में दर्द होता है। सबसे गंभीर मामलों में, यह रक्तस्राव का कारण बनता है जिससे मृत्यु हो सकती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया, पीला बुखार और जीका जैसे मच्छर जनित वायरस से होने वाली अन्य बीमारियां जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से फैल रही हैं।
वैज्ञानिकों ने बांग्लादेश में डेंगू के मामलों में वृद्धि के लिए इस वर्ष वार्षिक मानसून के मौसम के दौरान अनियमित वर्षा और गर्म तापमान को जिम्मेदार ठहराया है।
ढाका के जहांगीरनगर विश्वविद्यालय में प्राणीशास्त्र के प्रोफेसर कबीरुल बशर ने कहा कि यह केवल बांग्लादेश में नहीं हो रहा है बल्कि कई उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय देशों में इस साल डेंगू के कारण त्राहिमाम की स्थिति है।
उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर "वायरस के प्रसार के लिए अनुकूलतम तापमान" पर पनपता है। उन्होंने कहा, "वैश्विक जलवायु परिवर्तन इस तापमान स्तर को प्रदान करने में भूमिका निभा रहा है।"
बांग्लादेश में 1960 के दशक से डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन डेंगू रक्तस्रावी बुखार का पहला प्रकोप 2000 में दर्ज किया गया था।
डेंगू वायरस अब बांग्लादेश के लिए स्थानिक बीमारी बन गया है। सदी की शुरुआत के बाद से देश ने धीरे-धीरे गंभीर होते प्रकोप देखे हैं।
डेंगू के मामले आमतौर पर मानसून के मौसम जुलाई और सितंबर के बीच बढ़ते हैं। एएफपी के हवाले से ढाका के शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मोहम्मद रफीकुल इस्लाम ने कहा, "जब लोगों को दूसरी, तीसरी या चौथी बार डेंगू होता है, तो गंभीरता बढ़ जाती है। मौतों की संख्या भी अधिक होती है।"
उन्होंने कहा, "कई लोग हमारे पास तब आ रहे हैं जब उनकी बीमारी के काफी देर हो चुकी है।" "फिर उनका इलाज करना वाकई जटिल है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications