बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान का घर फूंका, होटल में 8 को जिंदा जलाया
Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में सोमवार (05 अगस्त) को तख्तापलट के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदर्शनकारी एक के बाद एक अवामी लीग से जुड़े नेताओं को निशाना बना रहे हैं। उग्र भीड़ की तालिबानी बर्बरता साफ दिखाई दे रही है।
बांग्लादेश में उपद्रवी अब अल्पसंख्यक हिंदुओं, शेख हसीना, उनकी पार्टी आवामी लीग के नेताओं-समर्थकों और उनकी जगहों को अपना निशाना बना रहे हैं। पुलिस थाने से लेकर जेल तक उपद्रवियों का तांडव देखना जा रहा है।

हिंसा के बीच अब प्रदर्शनकारी हिन्दू समुदाय के लोगों को भी अपना निशाना बना रहा हैं। मेहरपुर के इस्कॉन मंदिर में दंगाइयों ने जमकर तोड़फोड़ की है।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस गोलीबारी, भीड़ की पिटाई और आगजनी के साथ सोमवार को फैली अशांति के दौरान बांग्लादेश में कम से कम 135 लोग मारे गए। सोमवार को प्रदर्शनकारियों और अवामी लीग के लोगों के बीच झड़पों में पुलिस गोलीबारी में कम से कम 96 लोगों की जान चली गई।
होटल में 8 को जलाया जिंदा
बांग्लादेश के जेसोर जिले में दंगाइयों ने एक होटल को आग में झोंक दिया। जिसमें 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। उपद्रवियों ने जिस होटल में आगजनी की, वो आवामी लीग के नेता शाहीन चकलादार का है। इस घटना में 84 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर को लगाई आग
दंगाई लगातार एक के बाद एक बड़ी हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आवामी लीग के सांसद मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी। दंगाई नरैल में मुर्तजा के घर पहुंचे और वहां पहले तोड़फोड़ शुरू की और फिर बाद में आग लगा दी.
जेल पर धावा, 500 कैदी भागे
इधर, पुलिस थानों और जेल में भी धावा बोला गया है। शेरपुर जिला जेल में प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया और करीब 500 कैदियों को जेल से छुड़ा दिया।
ढाका में चीफ जस्टिस के घर में लूटपाट
राजधानी ढाका में बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस के घर को भी प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाते हुए जमकर लूटपाट की गई।












Click it and Unblock the Notifications