पीएम मोदी के भाषण के दौरान बलूचों ने किया पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को शुक्रवार को संबोधित किया। अपनी संबोधन में पीएम मोदी ने कहा हम विश्वास करते हैं कि आतंकवाद किसी एक देश के लिए चुनौती नहीं है, ये पूरी दुनिया और मानवजाति के लिए चुनौती है। मानवता के लिए सभी देशों को एक साथ एकजुट होकर आंतक के खिलाफ लड़ना होगा।वहीं पीएम मोदी जब अपना भाषण दे रहे थे, उसी समय यूएन के हेडक्वार्टर के बाहर बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित,बलूच और मुहाजिर इकठ्ठा हुए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इन समुदायों के लोगों ने पीएम मोदी ने आग्रह किया कि वो अंतरराष्ट्रीय मंच उनके साथ हो अत्याचारों का मसला उठाएं, जो उनपर पाकिस्तान सरकार और खुफिया एजेंसी करते हैं। पीएम मोदी का दूसरा कार्यभार संभालने के बाद यूएनजीए में पहला भाषण था। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचने पर कश्मीरी पंडित समुदाय से मुलाकात की थी। इस समूह ने पीएम मोदी की कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए तारीफ की थी।
पीएम मोदी ने उनकी पेरशानियों का जिक्र करते हुए उनसे एक नया कश्मीर बनाने का वादा किया। कश्मीरी पंडितो ने मेगा हाउडी इवेंट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पीएम मोदी के तारीफ वाले पोस्टर लहराए।












Click it and Unblock the Notifications