विमान के पंख पर टहलते हुए शख्स ने बनाई वीडियो, देखकर चौंक जाएंगे आप
वायरल हो रहे इस वीडियो को अर्थपिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस छोटी सी वीडियो क्लिप में फोटग्राफर कोमिंग को विमान के पंख पर चलते देखा जा सकता है।
जकार्ता, 31 मईः अपने खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियों के लिए लोकप्रिय बाली पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। दूर-दूर से लोग यहां की खूबसूरती को इंज्वाय करने के लिए आते हैं। सोशल मीडिया पर बाली की पहाड़ियों पर फिल्माया गया एक वीडियो खूब देखा जा रहा है।

पहाड़ पर एसेंबल है विमान
वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि ये विमान आखिर पहाड़ पर पहुंचा कैसे? दरअसल यह एक रिटायर्ड विमान है जिसे पहाड़ी की चोटी पर जानबूझ एसेंबल कर रखा गया है ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। दक्षिणी पश्चिमी बाली के उलुवातु में हरी पहाड़ियों के साथ रेतीले सफेद समुद्र लिए यह स्थल बेहद लोकप्रिय है।

प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं कोमिंग
इस वीडियो में दिख रहे शख्स कोमिंग दरमावन हैं जो कि एक पेशवर फोटोग्राफर भी हैं, उन्होंने एक पहाड़ी की चोटी पर खड़े वायुयान के पंख पर टहलते हुए एक वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है।

खूब देखा जा रहा वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो को अर्थपिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस छोटी सी वीडियो क्लिप में फोटग्राफर कोमिंग को विमान के पंख पर चलते देखा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर 6 लाख से अधिक लाइक और करीब 6 हजार कमेंट्स मिले हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, इस शख्स को अंत तक चलते देख मेरे घुटने कमजोर हो गए। वहीं दूसरे यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, "मैं कसम खाता हूं, अगर मैं इस पर चला तो सीधे नीचे गिर जाउंगा।"












Click it and Unblock the Notifications