मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने में बाधा बने चीन के बाद अमेरिका की आई कड़ी प्रतिक्रिया

वॉशिंगटन। हाल ही में चीन ने जैश ए मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर को आतंकी घोषित किए जाने के प्रयास को बाधित किया था, लेकिन अब अमेरिका ने इस आतंकी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अमेरिका ने बुधवार को मसूद अजहर पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे 'बुरा आदमी' कहा है। अमेरिका ने कहा कि मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया जाना चाहिए।

मसूद अजहर पर अमेरिका की आई कड़ी प्रतिक्रिया

पिछले सप्ताह चीन ने चौथी बार संयुक्त राष्ट्र संघ में मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के लिए बाधा डालते हुए यूएस, फ्रांस और ब्रिटेन के प्रयासों पर पानी फेर दिया। चीन ने इस पर तर्क देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अलकायदा प्रतिबंध समिति के सदस्य इस पर एकमत नहीं हैं।

जैश ए मोहम्मद पहले से ही यूएन की टेरर ग्रुप की लिस्ट में शामिल है। इसके सरगना मसूद अजहर को भी ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने लिए यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन हीदर नोर्ट ने संवाददाता सम्मेलन में चीन के कदम पर पूछे गए सवाल पर कहा, 'हम निश्चित रूप से मानते हैं कि वह बहुत बुरा व्यक्ति है. हम चाहते हैं कि उसे इस सूची में शामिल किया जाए।'

स्पोक्सपर्सन नोर्ट ने आगे कहा कि आतंकी मसूद अजहर को प्रतिबंधित लिस्ट में शामिल करने पर समिति में बातचीत चल रही है। हालांकि, नोर्ट संयुक्त राष्ट्र के तहत वह सूची को गोपनीय बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि चीन के कदम के बारे में तो आपको चीन की सरकार से ही पूछना पड़ेगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन निश्चित ही हमारा मानना है कि वे बहुत बुरा व्यक्ति है।

पठानकोट हमलों का दोषी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के लिए चीन ने भारत की कोशिशों को हमेशा नाकाम किया है। संयुक्त राष्ट्र के 15 सदस्य देशों में एकमात्र चीन बार-बार अड़ंगा डाल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+