मैरी मिलबेन कौन हैं? अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों के दौरान देंगी प्रस्तुति

मैरी ने 2022 में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रदर्शन करने के लिए भारत की अपनी पहली यात्रा की थी। मैरी पहली ऐसी अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार हैं जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया

भारत के प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। 9 सालों के उनके शासनकाल में ये पहली बार हो रहा है, जब पीएम मोदी, अमेरिका के राजकीय मेहमान होंगे।

अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति की जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के अमेरिका की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान हॉलीवुड की जानी-मानी अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री एवं गायिका मैरी मिलबेन न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी में होने वाली उनके कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी।

Mary Millben to perform

38 वर्षीय मैरी मिलबेन भारत के राष्ट्रगान 'जन गण मन...' और 'ओम जय जगदीश हरे...' के गायन को लेकर भारत में काफी लोकप्रिय हैं। मिलबेन 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) के 'नॉर्थ लॉन' में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी

गायिका मैरी मिलबेन ने कहा, 'मैं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी, संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कम्बोज और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के साथ अमेरिका में इस तरह के पहले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।'

Mary Millben perform

मैरी मिलबेन को 23 जून को वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। अमेरिकी संसद की संचालन समिति ने मिलबेन को आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उनके विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है।

मिलबेन ने कहा, "मैं निमंत्रण के लिए संचालन समिति को धन्यवाद देना चाहती हूं। इस साल जी20 शिखर सम्मेलन का आदर्श वाक्य - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है और इसी बयान के तहत हम अगले सप्ताह संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

मैरी ने कहा कि यह आदर्श वाक्य अमेरिका और भारत के बीच महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक गठबंधन की भावना को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए वाशिंगटन, डीसी में प्रवासी भारतीयों के इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देना एक बड़ा सम्मान है।"

मैरी मिलबेन का सबसे बड़ा प्रभाव संगीत के जरिए दुनिया भर में देशभक्ति को एकजुट करना रहा है। वह लगातार चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों - राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा कई वैश्विक नेताओं के सामने राष्ट्रीय गान और देशभक्ति संगीत की प्रस्तुति दे चुकी हैं।

मैरी ने 2022 में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रदर्शन करने के लिए भारत की अपनी पहली यात्रा की थी। मैरी पहली ऐसी अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार हैं जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+