सरकार का बड़ा फैसला, हिटलर के घर को लेगी अपने कब्जे में
बता दें कि सरकार हिटलर के उस घर पर कब्जा चाहती है जिसमें हिटलर का जन्म हुआ था। बताया जा रहा है कि हिटलर के इस घर को तीर्थस्थल बनाने की योजना थी।
वियना। ऑस्ट्रिया की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर के घर पर कब्जे की योजना बनाई है। इसको लेकर संसद में भी विधेयक पेश किया गया है।

हिटलर के घर पर कब्जे की कोशिश
बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रिया की सरकार ने संसद के निचले सदन नेशनल काउंसिल में एक विधेयक पेश किया। जिसमें हिटलर के घर पर कब्जे का जिक्र था।
बता दें कि सरकार हिटलर के उस घर पर कब्जा चाहती है जिसमें हिटलर का जन्म हुआ था। बताया जा रहा है कि हिटलर के इस घर को तीर्थस्थल बनाने की योजना थी।
हालांकि सरकार तीर्थस्थल पर कब्जा चाहती है, जिससे इस घर को तीर्थस्थल बनाने से रोका जा सके। जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रिया की सरकार के साथ-साथ कुछ और राजनीतिक पार्टियों ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया है।
संसद में बिल हुआ पेश
ऑस्ट्रिया सरकार के गृहमंत्री ने हिटलर के घर पर कब्जे को लेकर विधेयक पेश किया। फिलहाल अब इस विधेयक को उच्च सदन में पेश किया जाएगा। जिसके बाद सरकार हिटलर के घर पर कब्जा कर सकेगी।
हालांकि सरकार के इस फैसले का कुछ लोगों ने विरोध भी किया है। कुछ जानकार लोगों के मुताबिक हिटलर के घर की शैक्षिक वैल्यू है इसलिए इसे म्यूजियम में बदला जाना चाहिए। बता दें कि हिटलर ने 1945 में खुदकुशी कर ली थी।
फिलहाल सरकार के इस कदम को लेकर अभी उच्च सदन में चर्चा होगी। उसके बाद ही आखिरी फैसला लिया जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि हिटलर के घर का भविष्य क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications