साइकिल चुराने के आरोप में पर्यटकों को सड़क पर घुमाया

इंडोनेशिया में साइकिल चुराने के आरोप में दो ऑस्ट्रलियाई पर्यटको के गले में 'मैं चोर हूं' की तख्ती डालकर सड़क पर परेड़ कराई गई।

जकार्ता। इंडोनेशिया में दो ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों को चोरी के आरोप में शहरभर में घुमाया गया। साथ ही उनके गले में "मैं चोर हूं" की तख्ती भी पहनाई गई।

da

इंडोनेशिया में बीते गुरुवार को दो पर्यटकों को स्थानीय लोगों द्वारा साइकिल चुराने की सजा खुद देने का मामला सामने आया है। ये तब हुआ जब एक कैमरे में उनको साइकिल चुराते देखा गया।

इन दोनों पर्यटकों के गले में जो तख्ती थी, उस पर लिखा है " मैं चोर हूं, मैंने वो किया है जो नहीं करना चाहिए था" इन दोनों पर्यटकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

ये मामला सेंट्रल एशिया के गिली तरवनगन इलाके का है। पर्यटकों के बीच ये क्षेत्र खासा मशहूर है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एक सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में इन दोनों पर्यटकों को चोरी करते देखा गया, जिसके लिए उन्हें सजा दी गई।

इंडोनेशिया में चोरी के मामलों में इस तरह से जुलूस निकाले जाने की बात कोई पहली नहीं है लेकिन पर्यटकों को चोरी में सजा देने की इस साल ये पहली घटना है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सब हमारे यहां कोई नई बात नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस को इस मामले में कुछ नहीं करना चाहिए, क्योंकि मामले को हमने अपनी तरह से खत्म कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+