ऑस्ट्रेलिया के छात्र अब सीखेंगे पंजाबी बोलना और लिखना, प्राइवेट स्कूलों में किया जाएगा शामिल

ऑस्ट्रेलिया में तेजी से विकसित होती विदेशी भाषाओं में पंजाबी शामिल है। पंबाजी के अलावा ऑस्ट्रेलिया में तमिल की पढ़ाई भी होती है।

PUNJABI IN AUSTRALIA

Punjabi In Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों में लगातार मजबूती आ रही है और पिछले साल दोनों ही देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लागू कर दिया है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के छात्र भारत की एक महत्वपूर्ण भाषा पंजाबी भी सीख सकें। ऑस्ट्रेलिया के छात्र और भी दूसरी भाषाओं को सीख सके, इसके लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पब्लिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में पंजाबी भाषा को जोड़ा जाएगा।

पंजाबी सीखेंगे ऑस्ट्रेलियन

ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री सू एलेरी ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया में छात्रों को पंजाबी पढ़ने का विकल्प दिया जाएगा, क्योंकि प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। सू एलेरी ने घोषणा करते हुए कहा कि, "मैं डब्ल्यूए के छात्रों के लिए भाषाओं के पाठ्यक्रम के चल रहे विस्तार को देखकर प्रसन्न हूं, और पंजाबी पाठ्यक्रम का विकास विशेष रूप से उपयुक्त है, क्योंकि यह छात्रों को भविष्य में रोजगार के प्रमुख अवसरों में मदद कर सकता है।" ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री ने कहा कि, भाषाओं में विविधता बच्चों को एक बड़ी ताकत प्रदान करती है, क्योंकि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक लाभ देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंजाबी को शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम विकसित किया जा रहा है।

पंजाबी भाषा का तेजी से विकास

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी भाषा का विकास उस वक्त हो रहा है, जब पंजाबी देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली भाषा बन गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि साल 2021 में की गई जनगणना से पता चला है, कि 2016 की तुलना में ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी भाषा बोलने वालों में 80% की वृद्धि हुई है। इससे पहले साल 2021 में तमिल, हिंदी और कोरियन को पाठ्यक्रम में जोड़ा गया था। पंजाबी के अलावा हिंदी, कुरानिक और तमिल को भी पाठ्यक्रम में जोड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+