ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पब में पहुंचकर बनाया अजीबो-गरीब रिकॉर्ड
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वह काफी अजीबोगरीब वजह के चलते चर्चा में हैं। सिडनी के रॉयल ओक होटेल में एबॉट ने उस वक्त पब में मौजूद लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने वहां महज कुछ सेकंड के भीतर बीयर की बोतल को खत्म कर दिया।

एबॉट ने महज कुछ सेकेंड में बीयर की बोतल को खत्म करके बॉब हाउक के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे डाली। हाउकी के नाम महज 50 सेकंड के भीतर ऑक्सफोर्ड में बीयर की बोतल को खत्म करने का रिकॉर्ड है। हाउकी को को ऑस्ट्रेलिया में इत तौर पर जाना जाता है कि उन्होंने पूरी जिंदगी इस रिकॉर्ड को बनाने के सिवा कुछ नहीं किया।
टोनी एबॉट ऐसा करने वाले एकलौते ऑस्ट्रेलियाई प्रधामंत्री नहीं है। इससे पहले भी कई ऑस्ट्रेलियाई नेता वोटर्स को लुभाने के लिए बीयर का जाम उठा चुके हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई सांसद एंड्रयू लैमिंग ने भी ऑस्ट्रेलिया दिवस के मौके पर पूरी बियर की बोतल को गटक करके लोगों का दिल जीतने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल साइट पर लिखा था कि मुझे लिबरल लोगों से सख्त नफरत है।












Click it and Unblock the Notifications