Avani Dias Controversy: भारत को लेकर झूठ बोल रही थी विदेशी पत्रकार, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने खोली पोल

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार अवनी डायस ने बीते दिनों ये दावा कर हंगामा मचा दिया था कि उन्हें भारत में लोकसभा चुनाव कवर नहीं करने दिया गया। उनके मुताबिक सरकार का कहना था कि उनकी एक रिपोर्ट ने 'लाइन क्रॉस' कर दी है। लेकिन अब रिपोर्ट्स मिल रही हैं कि उन्होंने खुद अपनी मर्जी से भारत छोड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार अवनी डायस ने नई नौकरी और शादी की वजह से भारत दौरे से जल्दी चली आई थीं। ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट ने साफ कहा है कि अवनी ने भारत से वापस जाने का फैसला किसी राजनीतिक दबाव में नहीं लिया।

who is avani dias

द ऑस्ट्रेलियन टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंकाई मूल की अवनी डायस ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) के लिए एक विदेशी संवाददाता के रूप में काम करती हैं। अवनी ने इस महीने 20 तारीख को भारत छोड़ दिया था।

अवनी ने इसके बाद आरोप लगाया था कि भारत सरकार उन्हें चुनाव कवरेज करने की इजाजत नहीं दे रही। इसके बाद भारत सरकार ने अवनी के इन आरोपों का खंडन किया था। अब ऑस्ट्रेलियन टुडे की एक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि की गई है कि सरकार पर लगाए गए आरोप झूठे थे।

क्या थी अवनी के लौटने की वजह

रिपोर्ट में बताया गया है कि एबीसी न्यूज ने 1 मई 2023 को अपने प्रमुख कार्यक्रम ' फोर कॉर्नर' के साथ एक रिपोर्टर के लिए एक पद का विज्ञापन दिया था। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2023 थी। नई दिल्ली में दक्षिण एशिया संवाददाता के रूप में अपनी नौकरी के केवल डेढ़ साल (आधे कार्यकाल) के बाद, अपनी जिम्मेदारियों से थकी और परेशान अवनी डायस ने फोर कॉर्नर में इस पद के लिए आवेदन किया।

10 दिन बाद ही अवनी को इंटरव्यू के लिए एक मेल मिला। नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि फोर कॉर्नर के बॉस ने अवनी को "भारतीय दक्षिणपंथी" के साथ ट्विटर पर भिड़ते देखा था जिससे वे प्रभावित हुए थे। इसके बाद अवनि डायस को जून 2023 के अंतिम सप्ताह में अपना अपॉइंटमेंट ईमेल प्राप्त हुआ और उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया।

हालांकि, एबीसी ने फोर कॉर्नर की टीम को बताया कि वह भारत में एक नए संवाददाता की व्यवस्था करने के बाद ही अवनी को वहां से रिलीव कर पाएंगे। 28 सितंबर को अवनी के स्थान एबीसी की नई दिल्ली संवाददाता के तौर पर मेघना बाली को नियुक्त किया गया। अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक अवनी ज्यादर छुट्टियों पर ही रहीं।

इस बीच अवनी ने दिसंबर 2023 में श्रीलंकाई रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद अवनी ने मालदीव में ही हनीमून मनाया। इसकी जानकारी अवनी ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। जनवरी के आधे महीने वह मालदीव में ही थीं। ये वही वक्त था जब भारत में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां चल रही थीं।

इसके बाद अवनी ने राम मंदिर पर एक रिपोर्ट लिखी, जिसकी बहुत आलोचना हुई। खासतौर से भारतीय ऑस्ट्रेलियाई प्रवासियों ने तथ्यात्मक अशुद्धियों के लिए इस रिपोर्ट की आलोचना की। जनवरी 2022 में नई दिल्ली में दक्षिण एशिया ब्यूरो में शामिल होने के बाद से अवनी डायस के पास विदेशी पत्रकारों को दिया जाने वाला J1 वीजा था।

वीजा न बढ़ाने का दावा भी झूठा

राम मंदिर पर विवादित रिपोर्ट लिखने के बाद भी भारत सरकार ने 2023 में पहला विस्तार दिया था। ऑस्ट्रेलियन टुडे से बातचीत में भारतीय विदेश मंत्रालय के दो लोगों से बताया कि अवनी डायस ने 18 अप्रैल को वीजा फीस भरी थी, उसी दिन उनका वीजा जून के अंत तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

वीजा के बाद उनके सुपरवाइजर ने उन्हें भारतीय चुनाव कवर करने के लिए कहा, लेकिन अंतिम फैसला उन पर छोड़ दिया था। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अवनी ने वीजा शुल्क जमा करने से पहले ही 12 अप्रैल को सिडनी वापस जाने के लिए टिकट बुक करा लिया था।

इसके बाद अवनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि उन्हें अचानक भारत छोड़ना पड़ा। उनका यह भी दावा है कि मोदी सरकार ने उनसे कहा था कि उनके वीजा विस्तार को अस्वीकार कर दिया जाएगा। दिल्ली स्थित भारतीय अधिकारी ने स्पष्ट रूप से इस बात से इनकार किया कि विदेश मंत्रालय के किसी अधिकारी ने अवनी डायस को फोन किया था और उसे बताया था कि उसने सीमा पार कर ली है।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि अवनी डायस ने अपने पत्रकारिता करियर को बढ़ाने के लिए इस विवाद को बढ़ावा दिया है लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि एक लंबे वक्त में ये सब चीजें काम नहीं करती हैं।

भारत में काम कर रहे विदेशी संवाददाताओं में से एक ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि "अवनी के साथ मेरी जो भी थोड़ी बातचीत हुई, उसमें भारत जैसे जटिल देश में रिपोर्टिंग करने की गहराई का अभाव था। उनके पास कोई राजनीतिक, संसदीय या अंतर्राष्ट्रीय मामलों की रिपोर्टिंग का अनुभव नहीं था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+