जर्मनी: यहूदी पूजाघर के बाहर गोलीबारी, 2 की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार
बर्लिन। जर्मनी में गोलीबारी की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जर्मन के हाले शहर में यहूदी पूजाघर के बाहर गोलीबारी के चलते दो लोगों की मौत हो गई है। जर्मन मीडिया के अनूसार हमलावर ने एक साथ कई गोलियां चलाई और कार में सवार होकर मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि हमने लोगों से उनके घरों में ही रहने की अपील की है। हालांकि पुलिस की ओर से इस पूरे मामले के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस हमलवार की पहचान करके उसकी धरपकड़ की कोशिश कर रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।













Click it and Unblock the Notifications