पाकिस्तान में श्री ननकाना साहिब में सिख परिवार पर हमला, पगड़ी उतार कर पीटा, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

श्री ननकाना साहिब में कुछ असामाजित तत्वों ने एक सिख परिवार पर हमला किया है और उनके साथ मारपीट की है। यह घटना 21 जनवरी की है, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि अब तक एक भी गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हो पाई है।

Sikh Family Attacked In Pakistan

Image: File

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अहमदिया समुदाय की मस्जिद को निशाना बनाने के कुछ ही दिन बाद सिख परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि श्री ननकाना साहिब में कुछ असामाजित तत्वों ने एक सिख परिवार पर हमला किया और उनके साथ मारपीट की गई है। यह घटना 21 जनवरी की है, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि अब तक एक भी गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हो पाई है।

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक ननकाना साहिब में मुस्लिम हमलावरों ने एक सिख परिवार पर हमला किया, उन्हें पीटा और उनकी पगड़ी भी जमीन पर फेंक दी। पुलिस FIR के मुताबिक हरवंदर सिंह और सतिंदर सिंह को रमजान गोगी, आसिफ नन्ना, खोर शाही, सलमान, इकबाल, अनवर, सैदी बीबी और जुबादा जैदी ने बुरी तरह पीटा और उनकी पगड़ी फाड़ दी। इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सांप्रदायिक धारा 452, 354, 148 और 149 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी इस घटना को अंजाम देने वालों में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ननकाना साहिब सिख समुदाय ने जताया विरोध

इतने दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अपराधी आजाद हैं। खुले घूम रहे हैं और सिखों को डरा-धमका रहे हैं। अब तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से लोगों में गुस्सा है। इस हमले को लेकर 5 फरवरी को ननकाना साहिब सिख समुदाय ने मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर विरोध जताया। एक वीडियो बयान में गुरुद्वारा जन्मस्थान में अन्य सिखों के साथ खड़े हरवंदर सिंह ने पाक पीएम, पाक सेना प्रमुख और पंजाब के सीएम से दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+