इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर हमलावरों ने 3 को मौत के घाट उतारा, 4 गंभीर रूप से घायल
तैलअवीव, 06 मई। इजराइल के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इलाद शहर में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की है जब दो हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावरों के हाथ में बंदूक और कुल्हाड़ी थी, जिससे इन लोगों ने हमला किया था। ये दोनों लोग शहर में चौराहे पर पहुंचे, इसके बाद ये लोग स्थानीय पार्क में पहुच गए और लोगों पर हमला कर दिया। एक हमलावर लोगों पर गोली चला रहा था तो दूसरा कुल्हाड़ी से हमला कर रहा था। चार लोग जो घायल हुए हैं उसमे से दो की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लोग पार्क में ताजी हवा के लिए गए थे, लेकिन उनपर बर्बरता से हमला किया। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घर में रहने के लिए कहा। बता दें कि इलाके में अधिकतर जो लोग हैं वह यहूदी हैं। इजराइल के विदेश मंत्री यायर लेपिड ने ट्वीट करके लिखा स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को अचानक से बंद करना पड़ा क्योंकि इलाड में अचानक से दिल दहला देने वाली घटना हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस हमले की कड़ी निंदा करता है, निर्दोष लोगों को महिलाओं को बर्बरता से निशाना बनाना निंदनीय है।
पिछले एक हफ्ते की बात करें तो फिलिस्तीन और इजराइल के बीच टकराव काफी बढ़ा है। कुछ समय पहले 16 इजराइली नागरिको, जिसमे एक इजराइली अरब पुलिसकर्मी शामिल था, दो यूक्रेन के नागरिक शामिल थे उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद इजराइल ने फिलिस्तीन में धावा बोलते हुए 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। बता दें कि इजराइल की स्थापना 14 मई 1948 को हुई थी, इसी दिन हर साल इजराइल का स्थापना दिवस मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications