ATM से कैश निकालने पर पैसे काटने में कुख्यात हैं ये देश, भारतीय पर्यटकों की कर देते हैं हालत खराब
विदेशी मुद्रा वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी WISE ने हाल ही में लोकप्रिय एपीएसी यानी कि एशिया पैसेफिक गंतव्यों पर जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए एटीएम निकासी शुल्क पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किया है।
नवीनतम शोध ने विदेश में नकद निकासी से जुड़ी संभावित लागतों पर प्रकाश डालने के लिए इसके डेटाबेस का इस्तेमाल किया, जिससे यात्रियों को अपने छुट्टियों के बजट से अधिकतम लाभ उठाने में मदद मिली।

APAC में गंतव्यों पर ध्यान केंद्रित करने वाले डेटा से पता चला कि यदि आप विदेशों में एटीएम का खूब इस्तेमाल करते हैं तो आपको तुर्की की यात्रा बेहद मंहगी पड़ेगी। जी हां। एटीएम से नकदी निकालने के लिए क्षेत्र में सबसे महंगी जगह के रूप में तुर्की लिस्ट में सबसे ऊपर है, जहां यात्रियों से प्रति लेनदेन औसतन 4.44% शुल्क लिया जाता है।
भारतीयों के लिए लोकप्रिय यात्रा स्थलों में, भूटान में 3.16 % नेपाल में 2.79 %, थाईलैंड में ये शुल्क 2.62% है। वहीं, दक्षिण कोरिया में ये 2.55% और वियतनाम में 1.85% है, सिंगापुर में 1.41%, ऑस्ट्रेलिया में 1.15% है।
इसके विपरीत, चीन और मलेशिया में ये सबसे कम शुल्क क्रमशः 0.01% और 0.03% है। वहीं जापान में यह 0.64%, श्रीलंका में 0.57 % और बांग्लादेश में 0.46% है।
इसे इस परिपेक्ष्य में देखें कि अगर कोई भारतीय टूरिस्ट तुर्की की अपनी यात्रा के दौरान एक सप्ताह के लिए हर दिन एटीएम से 10,000 रुपये निकालता है तो उसे शुल्क के रूप में 3,108 रुपये के बराबर भुगतान करना होगा।
इसके विपरीत यदि वह मलेशिया जाता है और उतना ही रुपये नकदी निकालते हैं, तो उन्हें लेनदेन शुल्क के रूप में केवल 21 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर चीन की बात की जाए तो उन्हें 70,000 हजार रुपये निकालने पर महज 7 रुपये का भुगतान करना होगा।
किसी भिन्न मुद्रा में लेनदेन करते समय, संभावित छिपे हुए खर्चों के बारे में जागरूक होना महत्वपूर्ण है, जिसमें अक्सर विदेशी लेनदेन शुल्क और अज्ञात विनिमय दर मार्कअप शामिल हो सकते हैं। ये प्रतीत होने वाले छोटे-छोटे शुल्क एक बड़ी राशि तक जुड़ सकते हैं। यह किसी भी व्यक्ति को प्रभावित करता है जिसे विदेश में नकदी निकालने सहित किसी भिन्न मुद्रा में धन स्थानांतरित करने या प्रबंधित करने की आवश्यकता होती है।












Click it and Unblock the Notifications