atiq ahmed news: इतनी सुरक्षा के बीच आखिर कैसे माफिया अतीक अहमद की हत्या हो गई?
अतीक को गोली मारने वाले अपराधी पत्रकार बन कर आए थे। पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया।
Atiq Ahmed family tree: अतीक अहमद के कितने हैं बेटे, जानिए गैंगस्टर की पत्नी और भाई के बारे में

Recommended Video
माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। अतीक और अशरफ पर तीन लोगों ने फायरिंग की। शनिवार रात अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह मीडिया से बात कर रहा था।
मीडिया से बातचीत करते वक्त अचानक एक शख्स आया और उसने सिर में तमंचा लगाकर फायरिंग कर दी। इस दौरान कुल तीन हमलावरों ने दोनों भाईयों पर गोली फायरिंग की। दोनों भाईयों को गोली मारने के बाद हमलावरों ने तत्काल ही सरेंडर कर दिया।
ऐसे में सवाल खड़े हो गए हैं कि इतनी सुरक्षा के बीच आखिर कैसे अतीक अहमद औऱ उसके भाई को गोली मार दी गई? आखिर कैसे पुलिस ने कैसे हमलावरों को इतने करीब आने दिया? अतीक अहमद की सुरक्षा में पुलिस का तगड़ा घेरा था, फिर कैसे इतने बड़े अपराधी की हत्या हो गई?
जानकारी के मुताबिक हमलावर मीडियाकर्मी बनकर अतीक अहमद और उसके भाईयों के पास तक पहुंचे थे। पुलिस ने इन हमलावरों को पत्रकार समझकर अतीक और अशरफ के इतने नजदीक तक जाने दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
गोली मारने वाले आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि कोर्ट से कस्टडी में मिलते ही उन्होंने अतीक अहमद को मारने का प्लान बनाया था। इसके लिए हमलावरों ने मीडिया चैनल की तरह एक नया माइक अरेंज किया और मीडिया कर्मी बनकर अतीक अहमद की गाड़ी के पास घूमने लगे।
इन आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग लगातार मीडिया कवरेज के दौरान साथ घूम रहे थे। मेडिकल के दौरान जैसे ही जब मीडिया बाईट लेने की कोशिश में थी, तभी इन्होंने बेहद नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी।
इस हमले में अतीक और अशरफ दोनों की तत्काल ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल यूपी पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications