Pakistan: पाकिस्तान में भारी बारिश से मची तबाही, अब तक 37 लोगों की मौत

पाकिस्तान के कुछ इलाकों में पिछले 48 घंटों में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं और खासकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन की वजह से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया है।

देश भर में अबतक 37 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे पाकिस्तान में हुई बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है।

heavy-rains-in-pakistan

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गुरुवार रात से अफगानिस्तान की सीमा से लगे स्वात घाटी में बारिश के कारण मरने वाले 30 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इसके अलावा प्रांत में कई जगहों पर सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री प्रांत अली अमीन गंडापुर ने कहा कि बारिश से प्रभावित लोगों को इस महत्वपूर्ण घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा।

ग्वादर में भारी बारिश

वहीं दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ के कारण तटीय शहर ग्वादर में पानी भर जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जिससे अधिकारियों को लोगों को निकालने के लिए नावों का इस्तेमाल करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक ग्वादर में पिछले 2 दिनों में 187 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

बलूचिस्तान में ढहे 700 मकान

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के मुताबिक 700 घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में ग्वादर में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए। रिपोर्टों में कहा गया है कि अधिकारी राजमार्गों को अवरुद्ध करने वाले मलबे को हटाने के लिए आपातकालीन राहत और भारी मशीनरी भेज रहे हैं।

POK में भी भारी क्षति

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी हताहतों और क्षति की सूचना मिली है और क्षेत्र में पांच लोगों की मौत हो गई है। एनडीएमए के एक प्रवक्ता ने कहा कि राजमार्गों को अवरुद्ध करने वाले मलबे को हटाने के लिए आपातकालीन राहत और भारी मशीनरी को क्षेत्र में भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+