मिस्त्र के चर्च में धमाका, 21 लोगों की मौत, कई घायल
मिस्त्र के डेल्टा शहर के एक चर्च में धमाका होने से 21 लोगों की मौत हो गई। धमाका चर्च के भीतर हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई।
काहिरा। मिस्त्र के डेल्टा शहर के एक चर्च में धमाका होने से 21 लोगों की मौत हो गई। धमाका चर्च के भीतर हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए है। मीडिया की खबरों के मुताबिक मरने वालों की तादात अभी और बढ़ सकती है। धमाका मिस्त्र के नील नदी के डेल्टा शहर तंता में हुआ।

अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है और न ही अब तक किसी भी आंतकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। खबर के मुताबिक शहर के सेंट जॉर्ज चर्च के भीतर पाम डे मनाया जा रहा था ईसा मसीह के जेरुसलम में प्रवेश की याद में ये त्यौहार मनाया जाता है, जिसकी वजह से चर्च में काफी भीड़ थी।
जिसकी वजह से धमाके में मरने वालों की तादात काफी हो गई। आपको बता दें कि ये धमाका उस वक्त हुआ है जब जब कुछ ही हफ्ते बाद ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस मिस्र की यात्रा पर आने वाले हैं। गौरतलब है कि मिस्त्र में पिछले कुळ महीनों से ईसाई धर्म के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications