उल्टी गिनती शुरू: 32000 किलोमीटर की स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा एस्टेरॉयड, अगले 24 घंटे पृथ्वी के लिए अहम
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। यह साल वैज्ञानिकों के लिए बहुत ही अलग तरीके से गुजर रहा है। क्योंकि आए दिन एस्टेरॉयड पृथ्वी के नजदीक से गुजर रहे हैं। अभी पिछले दिनों यानि कि 28 सितंबर को एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के नजदीक से होकर गुजरा था। वहीं, अब एक और एस्टेरॉयड 32000 किलोमीटर की स्पीड की से पृ्थ्वी के नजदीक से आ रहा है। इसको लेकर नासा के वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है। इस एस्टेरॉयड का नाम 2022SB9 है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक सितंबर महीने में 30 एस्टेरॉयड पृथ्वी के नजदीक से होकर गुजरे हैं। वहीं,अक्टूबर में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, ये एस्टेरॉयड पृथ्वी से एक निश्चित दूरी बनाकर निकलेंगे। नासा की तरफ से इन एस्टेरॉयड को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। यही वजह है कि नासा द्वारा इन्हें मॉनिटर किया जा रहा है।
32400 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आ रहा है एस्टेरॉयड
नासा के अनुसार एस्टेरॉयड 2022 SB9 32400 किलोमीटर प्रति घंटे की चौंका देने वाली गति से पृथ्वी की तरफ आ रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एस्टेरॉयड 2 अक्टूबर को पृथ्वी के सबसे करीब 20 लाख किलोमीटर की दूरी पर पहुंचेगा।
The-sky.org के अनुसार एस्टेरॉयड 2022 SB9 मंगल और बृहस्पति के बीच एस्टेरॉयड बेल्ट में स्थित एस्टेरॉयडों के अपोलो समूह से संबंधित है। इसे पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में 1590 दिन लगते हैं। इस यात्रा के दौरान सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 649 मिलियन किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 149 मिलियन किलोमीटर होती है।
जानें एस्टेरॉयड को कैसे ट्रैक करता है नासा
एस्टेरॉयड को ट्रैक करने के लिए नासा माउ, आसमान में अपने ग्राउंड-आधारित टेलीस्कोप जैसे पैन-स्टारआरएस 1 का उपयोग करके ट्रैक करता है। इसके साथ ही नासा पृथ्वी के निकट अन्य हजारों वस्तुओं (एनईओ) की भी पहचान करता है। नासा इस इन्फ्रारेड डेटा का उपयोग करके एस्टेरॉयड के कक्षीय पथ को ट्रैक कर सकता है और भविष्य में इसकी कक्षा के वर्षों की भविष्यवाणी भी कर सकता है। अब तक, लगभग पृथ्वी के नजदीक आने वाले 28000 एस्टेरॉयडों को ट्रैक किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- नासा ने जारी की सौरमंडल के बाहर के 'एलियन ग्रह' की पहली तस्वीर, वैज्ञानिक बोले- ये परिवर्तनकारी पल












Click it and Unblock the Notifications