विमान जैसा विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ा, 6 अप्रैल को होगा सबसे नजदीक, 67,656 km है रफ्तार

एक बड़े विमान के आकार का क्षुद्रग्रह 6 अप्रैल को पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। इसकी रफ्तार बहुत ही भयानक बताई जा रही है। हालांकि, इसके पृथ्वी से टकराने की कोई आशंका नहीं है।

asteroid-as-big-as-aircraft-moves-towards-earth-will-be-closest-on-april-6-speed-is-67-656-km

विशाल विमान के आकार का एक क्षुद्रग्रह 67,656 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ चला है। खगोल वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह क्षुद्रग्रह अगले 6 अप्रैल को पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। हाल में ऐसे क्षुद्रग्रहों की संख्या काफी बढ़ गई है, जो पृथ्वी के पास से गुजर रहे हैं। दरअसल, धूल-कणों के रूप में तो हर दिन बड़ी संख्या में ऐसे आकाशीय पिंड धरती से टकराते रहते हैं। लेकिन, जब उनका आकार विशाल होता है और रफ्तार प्रचंड तो खगोल वैज्ञानिकों के साथ-साथ अंतरिक्ष की गतिविधियों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की भी जिज्ञासा बढ़ने लगती है।

asteroid-as-big-as-aircraft-moves-towards-earth-will-be-closest-on-april-6-speed-is-67-656-km

कई क्षुद्रग्रहों ने किया है धरती का रुख
अंतरिक्ष में हर पल ऐसी गतिविधियां चलती रहती हैं, जिनका असर पृथ्वी और उसपर मौजूद सजीव और निर्जीव चीजों पर किसी न किसी रूप में पड़ता रहता है। उन्हीं में से क्षुद्रग्रह भी होते हैं। लेकिन, इसको लेकर आशंका यह बनी रहती है कि यदि कभी इनकी धरती से टकराने की आशंका पैदा हुई तो बहुत बड़ी तबाही निश्चित है। हाल ही में अमेरिकी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के जेट प्रॉपल्शन लैबोरेटरी ने जानकारी दी है कि यह ऐसा समय गुजर रहा है, जब कई क्षुद्रग्रह धरती को लगभग छूकर गुजर रहे हैं या आने वाले दिनों में गुजरने वाले हैं।

asteroid-as-big-as-aircraft-moves-towards-earth-will-be-closest-on-april-6-speed-is-67-656-km

नासा रख रहा है क्षुद्रग्रहों पर नजर
नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय पांच क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बहुत ही पास से निकलने वाले हैं या अभी-अभी निकल चुके हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा के ऐस्टरॉइड वॉच डैशबोर्ड लगातार उन क्षुद्रग्रहों और धुमकेतुओं या पुच्छलतारों पर नजदीकी नजर रखता है, जिनकी पृथ्वी से सटकर गुजरने की आशंका रहती है। इस डैशबोर्ड से पता चल जाता है कि संबंधित क्षुद्रग्रह या धुमकेतुओं का व्यास क्या है, उसका आकार कितना बड़ा है और वह धरती से कितनी दूरी से निकलने वाले हैं या फिर वह हमारे लिए कितने खतरनाक हैं।

asteroid-as-big-as-aircraft-moves-towards-earth-will-be-closest-on-april-6-speed-is-67-656-km

पृथ्वी के बेहद पास हैं ये पांच क्षुद्रग्रह
क्षुद्रग्रह 2023 एफयू 6: यह छोटे आकार का क्षुद्रग्रह है, जो सिर्फ 45 फीट का है। यह पृथ्वी से 1,870,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरा है।

क्षुद्रग्रह 2023 एफएस 11: इस क्षुद्रग्रह का आकार एक छोटे विमान जितना है। 82 फीट का यह क्षुद्रग्रह हमसे 6,610,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरा है।

क्षुद्रग्रह 2023 एफए7: 92 फीट का यह क्षुद्र 4 अप्रैल को पृथ्वी से मात्र 2,250,000 किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा है। इसका भी आकार एक विमान जैसा है।

क्षुद्रग्रह 2023 एफक्यू7: यह क्षुद्रग्रह 5 अप्रैल को गुजरने वाला है। यह सिर्फ 65 फीट का है, जो कि एक घर जितना बड़ा है। यह धरती से 5,750,000 की दूरी से गुजरेगा।

asteroid-as-big-as-aircraft-moves-towards-earth-will-be-closest-on-april-6-speed-is-67-656-km

Recommended Video

    NASA DART Mission: आकाश में Spacecraft ने Asteroid को कैसे मारी टक्कर | DART | वनइंडिया हिंदी *News

    यह विशाल क्षुद्रग्रह 6 अप्रैल को होगा सबसे नजदीक
    क्षुद्रग्रह 2023 एफजेड3: पांचों क्षुद्रग्रहों में यह सबसे विशाल है। यह एक बड़े विमान जैसे आकार का है। 150 फीट चौड़ा यह खगोलीय चट्टान 67,656 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारी ओर बढ़ता चला आ रहा है। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक 6 अप्रैल को यह धरती के बिल्कुल पास से गुजरेगा। जब यह पृथ्वी के सबसे नजदीग होगा तो इसकी खगोलीय दूरी 4,190,000 किलोमीटर होगी। वैसे वैज्ञानिकों ने इसे हानिकारक क्षुद्रग्रह की श्रेणी में नहीं रखा है।

    asteroid-as-big-as-aircraft-moves-towards-earth-will-be-closest-on-april-6-speed-is-67-656-km

    30,000 क्षुद्रग्रहों का भंडार
    पृथ्वी के आसपास हर आकार के करीब 30,000 क्षुद्रग्रह मौजूद हैं। इनमें से 850 से अधिक एक किलोमीटर से ज्यादा चौड़े हैं। खगोल विज्ञान की भाषा में इन्हें 'नीयर अर्थ ऑब्जेक्ट' की पहचान दी गई है। वैसे इनमें से किसी को भी अगले 100 साल तक पृथ्वी के लिए खतरा नहीं माना जा रहा है। नासा के मुताबिक क्षुद्रग्रह सौर मंडल के निर्माण के दौरान के बचे हुए टुकड़े हैं। हमारा सौर मंडल करीब 4.6 अरब साल पहले तब बनना शुरू हुआ था, जब गैस और धूल का एक विशाल बादल बिखर गया था। जब यह हुआ तब ज्यादातर पदार्थ बादल के केंद्र में जमा हो गया, जिससे सूर्य का निर्माण हुआ। उस बादल के बाकी धूल से पृथ्वी समेत बाकी ग्रहों का निर्माण हुआ।

    asteroid-as-big-as-aircraft-moves-towards-earth-will-be-closest-on-april-6-speed-is-67-656-km

    23 साल बाद एक क्षुद्रग्रह के लिए है ये भविष्यवाणी
    हाल ही में नासा के प्लैनटेरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने कहा था कि एक ऐसे क्षुद्रग्रह का पता चला है, जिसका आकार ओलंपिक के स्वीमिंग पूल जितना विशाल है। थोड़ी संभावना है कि अब से 23 साल बाद 14 फरवरी को यह पृथ्वी से टकरा भी सकता है। (तस्वीरें- सांकेतिक)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+