पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी बनेंगी आसिफा, राष्ट्रपति जरदारी ने 31 साल की लड़की को क्यों बनाया देश की प्रथम महिला?
आसिफा भुट्टो जरदारी पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी होंगी। फर्स्ट लेडी का नाम सुनते ही अनायास ही राष्ट्रपति की पत्नी के बारे में खयाल आता है मगर अब से एक बार यह शब्द सुनते ही जरा ठहरियेगा क्योंकि इस बार पड़ोसी देश में अब ये पद प्रसिडेंट की बेटी को दिया जा रहा है।
साल 2007 में जरदारी की पत्नी और देश की पूर्व पीएम बेनजरी भुट्टो की एक आतंकवादी हमले में मौत हो गई थी। यही वजह है कि देश के नवनियुक्त राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी 31 साल की बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी बतौर देश की फर्स्ट लेडी के रूप में औपचारिक मान्यता देने का फैसला किया है।

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है मगर कई पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि आसिफा देश की पहली महिला नागरिक हो सकती हैं। रविवार को आसिफ अली जरदारी की सबसे बड़ी बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने एक ट्वीट में आसिफा को टैग किया था।
पाकिस्तान के इतिहास में यह पहली बार है जब देश के राष्ट्रपति ने फर्स्ट लेडी के लिए बेटी के नाम की घोषणा करने का फैसला किया है। आधिकारिक घोषणा होने के बाद आसिफा भुट्टो को फर्स्ट लेडी की तरह विशेषाधिकार दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि बेनजीर भुट्टो की मौत 2007 में ही हो गई थी जिसके बाद जरदारी देश के राष्ट्रपति बने थे। जरदारी ने दोबारा शादी नहीं की और 2008 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में उनके पहले कार्यकाल के दौरान प्रथम महिला का पद भी खाली रहा।
आसिफ अली जरदारी के तीन बच्चे हैं। आसिफा सबसे छोटी हैं। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा ब्रिटेन में हुई। आसिफा की बड़ी बहन बख्तावर भुट्टो की लंदन के बिजनेसमैन से शादी हुई है। भाई बिलावल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन हैं।
आसिफा में कई लोग उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की झलक देखते हैं। उनकी स्पीच को भी काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि आसिफ अली जरदारी आसिफा को सियासत में उतारना चाहते हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications