Ashwin Ramaswami: कौन हैं अश्विन रामास्वामी? जॉर्जिया सीनेट सीट से लड़ रहे चुनाव, जीत गए तो बनाएंगे इतिहास

भारतीय अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अश्विन रामास्वामी अमेरिका में राज्य या संघीय विधायिका के लिए चुनाव लड़ने वाले पहले जेन जेड(Gen Z) भारतवंशी बन गए हैं। रामास्वामी के माता-पिता 1990 में तमिलनाडु से अमेरिका आ गये थे।

महज 24 साल के अश्विन रामास्वामी ने पीटीआई को बताया कि वे अपने समुदाय का आभार जताने और उनकी सेवा के लिए जॉर्जिया सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अश्विन ने कहा, "मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हर किसी को वही अवसर मिले जो मुझे बड़े होने पर मिले थे।"

Ashwin Ramaswami

अश्विन ने आगे कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हमारे पास एक नई आवाज हो, जो लोग युवा हैं, जो राजनीति में गैर पारंपरिक पृष्ठभूमि से आते हैं क्योंकि यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि हमारे पास ऐसे लोग हों जो हमारा प्रतिनिधित्व करें, न कि केवल ऐसे लोग जो इसे करने में सक्षम हों।'

अश्विन रामास्वामी दूसरी पीढ़ी के भारतीय-अमेरिकी हैं। उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, चुनाव सुरक्षा और प्रौद्योगिकी कानून और नीति अनुसंधान में अपना करियर बनाया है। वह जॉर्जिया के जिला-48 में राज्य सीनेट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

अश्विन रामास्वामी एक डेमोक्रेट हैं और वह निवर्तमान रिपब्लिकन शॉन स्टिल की जगह लेने की उम्मीद कर रहे हैं। स्टिल पर 6 जनवरी को अमेरिकी कैपिटल (संसद परिसर) में उपद्रव के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आरोप लगाया गया था।

यदि अश्विन रामास्वामी चुनाव जीतते हैं तो वह जॉर्जिया में जेनरेशन जेड के पहले राज्य सीनेटर होंगे और यह उपलब्धि रखने वाले भी यहां के पहले सीनेटर होंगे जिसके पास कंप्यूटर विज्ञान और कानून दोनों की डिग्री हो।

एक सवाल के जवाब में अश्विन रामास्वामी ने कहा, 'प्रत्येक व्यक्ति को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोगों को नौकरियों और अर्थव्यवस्था, उद्यमिता के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा, प्रजनन अधिकार और हमारे लिए मायने रखने वाले सभी मुद्दों तक पहुंच मिले। इसलिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं।'

अश्विन ने कहा, 'मेरे माता-पिता दोनों 1990 के दशक में अमेरिका आए थे। वे दोनों तमिलनाडु से हैं। मेरी मां चेन्नई से हैं, मेरे पिता कोयंबटूर से हैं। मैं भारतीय और अमेरिकी संस्कृति के बीच पला-बढ़ा हुआ हूं। मैं एक हिंदू हूं। मुझे अपने पूरे जीवन में भारतीय संस्कृति, दर्शन में बहुत रुचि रही है।' अश्विन ने बताया कि वह चिन्मय मिशन बालविहार गए जहां उन्होंने रामायण, महाभारत और भगवद गीता जैसे महाकाव्यों के बारे में पढ़ा।

क्या है जेन जेड?

जनरेशन जेड को जूमर्स के नाम से भी जाना जाता है। इस पीढ़ी में 1997 और 2012 के बीच पैदा हुए लोग शामिल हैं। इसी काल में इंटरनेट का चलन शुरू हुआ और लोगों के हाथ में एडवांस स्मार्टफोन आए। यह पीढ़ी मिलेनियल्स के बाद और जेनरेशन अल्फा के बीच की पीढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+