एकता समझौते के साथ अफगानिस्तान के नए राष्ट्रपति बने अशरफ गनी
काबुल। अफगानिस्तान राष्ट्रपति चुनाव के दो विरोधी उम्मीदवारों ने सत्ता में भागीदारी से जुड़ा समझौता कर लिया है। इस तरह विवादित चुनाव नतीजों को लेकर लंबे समय से जारी गतिरोध को खत्म हो गया।

रविवार को समझौते के कुछ घंटों बाद चुनाव के आखिरी नतीजे भी जारी कर दिए गए। जिसमें अशरफ घनी को विजयी घोषित किया गया।
नए समझौते के तहत अशरफ घनी राष्ट्रपति बनेंगे, जबकि अब्दुल्ला अब्दुल्ला की ओर से नामांकित व्यक्ति 'मुख्य कार्यकरी अधिकारी'(सीईओ) का नया पद संभालेगा, जो कि प्रधानमंत्री के जैसा होगा।
घनी और अब्दुल्ला दोनों ने ही धांधली के आरोपों से घिरे चुनाव में जीत दर्ज करने का दावा किया था।
वहीं यूएन ने 1990 के दशक में हुए गृह युद्ध के दौर में लौटने से बचाने के लिए 'राष्ट्रीय एकता सरकार' के गठन पर जोर दिया था।
दोनों उम्मीदवारों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में एक-दूसरे को गले लगाया। कार्यक्रम में निवर्तमान राष्ट्रपति हामिद करजई ने भाषण दिया। इसके बाद समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
संविधान के तहत राष्ट्रपति के पास लगभग पूरा नियंत्रण होगा, लेकिन देश की सुरक्षा और आर्थिक हालात लगातार बिगड़ने की वजह से नए सरकारी तंत्र को एक कठिन परीक्षा से गुजरना होगा।
स्वतंत्र चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि आधिकारिक नतीजे आज जारी किए जाएंगे। देश में इस साल के बाद विदेशी सैन्य मौजूदगी का मामला भी अधर में लटका है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति हामिद करजई ने नाटो के सुरक्षा समझौते पर साइन करने से मना कर दिया है। नाटो के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने उम्मीद जताई कि एकता वाली नई सरकार समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करेगी।
अमेरिकी जनरल फिलिप ब्रिडलव ने शुक्रवार को कहा कि हमें जल्द हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इससे बातचीत को ज्यादा स्थिरता मिलेगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications