ASEAN Summit 2017: फिलीपींस में पीएम मोदी ने धान के खेत में चलाया फावड़ा, ट्रंप से आज होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच । पीएम मोदी ने गाला डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई साउथ-ईस्ट एशियन देशों के नेताओं से मुलाकात की।

मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच । पीएम मोदी ने गाला डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई साउथ-ईस्ट एशियन देशों के नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोमवार को मनीला के इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (IRRI) का दौरा किया, जहां वे फिल्ड में खेती करते हुए देखे गए।

modi in philippines, narendra modi in philippines, narendra modi in philippines news in hindi

मनीला के पास लोस बनोस में स्थित IRRI में जाकर पीएम मोदी ने वहां की तकनीक और वर्ल्ड क्लास राइस क्वालिटी के बारे में जानने की कोशिश की। यह इंस्टीट्यूट खाद्य सुरक्षा मुद्दे और बेहतर क्विलिटी के राइस सीड्स उपलब्ध कराता है। मनीला के IRRI में भारत के भी कई वैज्ञानिक भी काम कर रहे हैं।

आसियान की इनॉगरल सेरेमनी में रामायण का मंचन भी हुआ। बता दें कि किसी इंटरनेशनल समिट में पहली बार रामायण का मंचन किया गया। तीन दिन के दौरे पर गए आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपींस गए मोदी की सबसे अहम मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली है, जहां वे आतंकवाद से लेकर कई मुद्दे पर चर्चा कर सकते है।

इससे पहले गाला डिनर के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग, पान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे रूस के प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव और मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजक से मुलाकात की।

Read Also: चीन को घेरने के लिए साथ आए भारत-अमेरिका, 4 देशों ने की पहली बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+