'हमारा मंत्र है- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर', आसियान में बोले प्रधानमंत्री मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार सुबह इंडोनेशिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत समिट को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत समिट को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आसियान और भारत की हमारी साझेदारी अपने चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। ऐसे में इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

ASEAN is the epicenter of growth

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा इतिहास और भूगोल भारत और आसियान को जोड़ते हैं। इसके साथ ही साझा मूल्य क्षेत्रीय एकता शांति समृद्धि और साझा विश्वास भी हमें आपस में जोड़ता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति का केंद्रीय स्तंभ है। पीएम ने कहा कि भारत और आसियान के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। भारत की हिंद-प्रशांत पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है।

आसियान में सभी की आवाज सुनी जाती है। आसियान केंद्रीय स्तंभ है क्योंकि वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। वसुधैव कुटुंमकम वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की यही भावना भारत की जी20 अध्यक्षता का थीम है। 21 वीं सदी एशिया की सदी है। हम सभी की सदी है। हमें हर क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।

इससे पहले जकार्ता पहुंचने पर PM का पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ था। PM मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आसियान समिट में शामिल हुए। वहीं होटल पहुंचने के बाद पीएम मोदी का पहले से इंतजार कर रहे प्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+