मस्क ने हद ही कर दी... मुश्किल हुआ ट्विटर कर्मचारियों का काम करना, घर से ला रहे हैं टॉयलेट पेपर
ट्विटर पर हो रहे खर्चे को कम करने के लिए एलन मस्क ने पहले कर्मियों की छंटनी की। अब हालात ऐसे हैं कि ऑफिस में काम करना भी मुश्किल हो रहा है और कर्मयों को साथ में टॉयलेट पेपर लेकर आना पड़ रहा है।

एलन मस्क के ट्विटर को खरीदे जाने के बाद से ही प्लेटफॉर्म को लेकर जमकर किरकिरी मची हुई है। खर्च के बोझ को कम करने के लिए पहले से ही मस्क कर्मचारियों को निकालने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो रहे थे। लेकिन अब तो मस्क ने वाकई में हद ही कर दी है। ट्विटर कर्मियों पर हो रहे खर्चे में और कटौती करते हुए मस्क ने ऑफिस में टॉयलेट पेपर तक की सुविधा को खत्म कर दिया है। सुनने में अजीब लगने वाली ये बात अब काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कर्मचारियों को टॉयलेट पेपर भी घर से लाना पड़ रहा है।

कमान संभालते ही एक्शन में आए मस्क
टेसला सीईओ एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, तभी से वे अपने किसी ना किसी कदम को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सीईओ पराग अग्रवाल, पॉलिसी हेड और लीगल मामलों की टॉप अफसर विजया गाड्डे को बर्खास्त करना मस्क का पहला कदम था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई। इसके बाद भी कर्मियों को निकालने का सिलसिला थमा नहीं, बल्कि बढ़ता ही चला गया।

कर्मचारियों की करने लगे छंटनी
कर्मचारियों की छंटनी के बाद मस्क ने ट्विटर में कई सारे फेरबदल किए। ऑफिस से सामान बेचना शुरू कर दिया। लेकिन हद तो तब हो गई, जब ऑफिस की सर्विसेज बंद हो गई और टॉयलेट पेपर तक की सुविधा को खत्म कर दिया गया। हालात कुछ ऐसे हैं कि कर्मचारी अपना टॉयलेट पेपर लेकर ऑफिस आ रहे हैं।

टॉयलेट पेपर ला रहे कर्मी
बताते चलें कि ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिए पहले ही मस्क कम आलोचना नहीं झेल रहे थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, अब उन्होंने ऑफिस के किराए, सर्विसेज, किचन की सर्विस और कर्मचारियों को जो खर्च मिलता था, वो भी बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, ऑफिस की सिक्योरिटी में भी कटौदी कर दी गई है। हालात ऐसे हैं कि कर्मियों को टॉयलेट पेपर लेकर आना पड़ रहा है और उनका काम करना भी मुश्किल हो गया है।

बद से बदतर हुए हालात
इतना ही नहीं, हालात बदतर होने पर ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने तक का ऑफर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो ट्विटर अब सिर्फ न्यू यॉर्क सिटी और सेन फ्रांसिस्को के ऑफिस से ही काम संभालने की योजना बना रहा है। कंपनी के न्यू यॉर्क वाले ऑफिस में भी सिक्योरिटी और साफ-सफाई के स्टाफ में भी कटौती की गई है।

200 अरब डॉलर की गंवाई नेटवर्थ
आपको बता दें कि ट्विटर के खर्चों के अलावा मस्क अपनी 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवाने को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अब मस्क की नेटवर्थ 137 अरब डॉलर तक नीचे गिर गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। इसका कारण उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में गिरावट बताई जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications