Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन, पीएम आवास से एक हजार से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान यहां मौजूद एक हजार से ज्यादा मूल्यवान चीजें गायब हो गई हैं। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

कोलंबो, 23 जुलाई : इस महीने की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शन (Sri Lanka Crisis) के क्रम में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और पीएम के आधिकारिक आवास पर कब्जा जमा लिया था। पुलिस ने बताया कि, श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के आवास से पुरानी और मूल्यवान प्राचीन वस्तुओं सहित 1,000 से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब हो गई हैं।

मूल्यवान कलाकृतियां गायब

मूल्यवान कलाकृतियां गायब

श्रीलंका में आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के विरोध में जनता सड़कों पर उतर गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों पर अपना कब्जा जमा लिया था। यहां तक कि राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर भी प्रदर्शनकारियों का ही कब्जा था। बाद में रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने सख्ती दिखाई और प्रदर्शनकारियों को सरकारी इमारतों से बाहर खदेड़ा। बाद में पता चला कि श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के आवास से पुरानी और मूल्यवान प्राचीन वस्तुओं सहित 1,000 से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब हो गई हैं।

एक हजार से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब

एक हजार से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब

जानकारी के मुताबिक,राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास से कई मूल्यवान वस्तुएं गायब हो गई हैं। कोलंबो पुलिस ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन और टेंपल ट्री में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से विंटेज और प्राचीन मूल्य की वस्तुओं सहित एक हजार से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब हो गई हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने दी जानकारी

बता दें कि, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए थे। इससे नाराज देश की जनता ने राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास पर कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को भी आग के हवाले कर दिया था। अब पता चला है कि कब्जे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक हजार से ज्यादा मूल्यवान कलाकृतियों पर हाथ साफ कर दिया है।

जांच के लिए एसआईटी गठित

जांच के लिए एसआईटी गठित

वेब पोर्टल कोलंबो पेज ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से दुर्लभ कलाकृतियों सहित कम से कम 1,000 मूल्य की वस्तुएं गायब हो गई हैं। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी इसकी जांच करेगी।

जांच करने में मुश्किलें सामने आ रही हैं

जांच करने में मुश्किलें सामने आ रही हैं

रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच अधिकारियों के सामने कई मुश्किलें भी हैं। दरअसल, श्रीलंका के पुरातत्व विभाग के पास राष्ट्रपति भवन में प्राचीन वस्तुओं और विभिन्न कलाकृतियों का पूरा और विस्तृत रिकॉर्ड नहीं है, हालांकि इसे पुरातात्विक महत्व के स्थान के रूप में राजपत्रित किया गया है। पुरातत्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लंकादीपा अखबार को बताया कि गायब हुई प्राचीन वस्तुओं की सही संख्या के बारे में बता पाना मुश्किल है, हालांकि पुलिस का अनुमान है कि इसकी संख्या हजार से अधिक हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+