इटली में 2000 साल पुराने शव के अवशेष मिले, ज्वालामुखी से बचने के दौरान झुलसे थे
नई दिल्ली। इटली में ज्वालामुखी से जलकर मालिक और दास की मौत के बाद 2000 साल के बाद उनके शव के अवशेष मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद दो लोग इसमे बुरी तरह से झुलस गए थे। ज्वालामुखी की वजह से इटली का प्राचीन शहर पोम्पेई में बना खूबसूरत विला पूरी तरह से नष्ट हो गया और खंडहर में तब्दील हो गया था। लेकिन अब पुरातत्वविदों की खुदाई के दौरान तकरीबन 2000 साल पुराने शव के अवशेष मिलने यह जगह फिर से चर्चा में आ गई है।

अधिकारियों का दावा है कि जिन दो शवों के अवशेष मिले हैं वह एक दूसरे के बगल में पड़े हुए थे और इसपर तकरीबन 6.5 फीट गहरी राख की परत पड़ी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार प्राचीन रोमन सिटी की सीमा पर खुदाई के दौरान यह शव के ये अवशेष मिले हैं। शहर में 79 ईस्वी में ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ था जिसकी वजह से यहां कई जगह नष्ट हो गए थे। बता दें कि यह वही क्षेत्र है जहां पर 2017 में खुदाई के दौरान हार्नेस वाले घोड़ो के अवशेष खुदाई के दौरान मिले थे। पोम्पेई शहर के अधिकारियों का कहना है कि दो लोग विस्फोट के बाद बचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी उनकी मौत हो गई और ये लोग राख में लिपटकर यहीं दब गए थे। ये दोनों लोग ज्वालामुखी विस्फोट से बचने के लिए जगह की तलाश कर रहे थे।
पोम्पेई के अधिकारियों ने दावा किया है कि दबे हुए एक व्यक्ति की सिर की हड्डियां और दांत को देखकर इस बात की जानकारी मिलती है कि एक व्यक्ति की उम्र मरते समय 18-25 वर्ष जबकि दूसरे की आयु 30-40 वर्ष के बीच है। दोनों ही व्यक्तियों की शरीर की हड्डियों की संरचना काफी मजबूत रही होगी। दोनों के शव विला के कोरिडोर में स्थित सीढ़ी के पास मिला है। शव की पड़ताल से पता चलता है कि कम उम्र के व्यक्ति ने हाफ पैंट जैसा कपड़ा पहन रखा है, ऊपर चुन्नटदार अंगरखा पहन रखा है जोकि संभवत: ऊन का बना होगा।
इटली के संस्कृति मंत्री डेरियो फ्रैंकेचिनी ने अपने बयान में कहा कि यह शोध और अध्ययन के लिए अद्भुत जगह है। नेपल्स स्थित इस साइट पर अभी भी खुदाई का काम जारी है, तो कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पर्यटकों के यहां आने पर रोक लगा दी गई है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications