पाकिस्तान के बुलावे के बाद शनिवार को 160 भारतीय श्रद्धालु जाएंगे टेरी मंदिर, पहले कैंसिल हुआ था प्लान
नई दिल्ली, दिसंबर 31। भारत सरकार ने पाकिस्तान के द्वारा टेरी मंदिर के दर्शन के लिए करीब 160 भारतीयों को पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2022 को ये श्रद्धालु वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे। इन श्रद्धालुओं के पाकिस्तान जाने से पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान इन श्रद्धालुओं के दौरे को लेकर आपत्ति जता रहा था। भारत ने इस पर नाराजगी जाहिर की।

अब सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि पाकिस्तान ने अब भारतीय आयोजकों ने 160 भारतीय श्रद्धालु चुनें गए हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि पाकिस्तान ने गैर पारदर्शी तरीके से कुछ भारतीयों को टेरी मंदिर के दर्शन कराने का न्योता देने की योजना बनाई थी। ये हमें स्वीकार नहीं है। ये उस भावना के तहत भी नहीं जैसे दोनों देश तीर्थयात्रा आयोजित कराते हैं।
सूत्रों ने कहा कि पहले की तरह भारत सरकार भारतीय तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के ढांचे के तहत हर साल पाकिस्तान में अपने धार्मिक स्थलों पर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications