कांगो में तैनात इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिला, 6 दिनों से थे लापता
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी बीते 6 दिनों से लापता थे। अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर आई है। लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिल गया है। सोलंकी शनिवार को कयाकिंग में स्थित किवु झील गए थे जिसके बाद से लापता थे।

उन्हें ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। उनका पार्थिव शरीर लेक किवु में ही मिला। लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव को खोजने के लिए स्पीड बोट और हेलीकॉप्टरों को लगाया था लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। गौरतलब है कि कांगों में सबसे बड़ी संख्या में भारतीय सेना की तैनाती है और किवु प्रांत की राजधानी गोमा में भारतीय ब्रिगेड का मुख्यालय है।
बता दें कि मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो इस समय भीषण गृहयुद्ध के हालातों से गुजर रहा है। यहां विद्रोही गुटों और सरकार के बीच काफी लंबे समय से सशस्त्र संघर्ष चल रहा है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने शांति मिशन के तहत विभिन्न देशों की सैन्य टुकड़ियों को यहां तैनात भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications